उत्तर प्रदेशलखनऊ

दीपों की रोशनी में मुखर हुयी शहीदों की याद

 ‘‘ काशी गौरव अलंकरण ’’ से सम्मानित हुए विशिष्ट व्यक्ति
विभिन्न संस्थाओं द्वारा देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुति
groupवाराणसी। ‘‘ जब बेटे की अर्थी आई होगी सूने आगंन में, शायद दूध उतर आया होगा बूढी माॅ के दामन में’’ तख्तियों पर लिखे इस वाक्य को पढकर कईयों की आॅखों में बरबस आॅसू छलक आए। देवदीपावली के अवसर पर अमर शहीदों को नमन करने के लिए ‘‘ बुद्धिजीवी घुम्मकक्ड मंच एवं राज इंग्लिश स्कूल के संयुक्त तात्वाधान में ‘‘ शहीद स्मृति दीपदान’’ का आयोजन शास्त्री घाट, वरूणा पर किया गया। जिसमे भारी संख्या में क्षेत्रिय नागरिकों एवं 100 वी बटालियन एनसीसी, उदय प्रताप कालेज के छात्र सैनिकों ने शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलित किया। इस बार का कार्यक्रम वरूणा देव दीपावली के संस्थापक एवं पूर्व सांसद स्र्व. शकर प्रसाद जायसवाल को समर्पित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रिय नागरिको को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अपर आयुक्त ओम प्रकाश चैबे ‘‘ ओम धीरज ’’ ने कहा – ‘‘ संपूर्ण भारत में काशी ही एकमात्र ऐसी जगह है जहाॅ साल में एक बार शहीदों की स्मृति में दीपदान किया जाता है। इतना ही नहीं यहाॅ तो पूरे एक मास शहीदों की स्मृति में गंगा के किनारे घाटो पर आकाशदीप जलाये जाते है। ’’। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुये डा. अरविन्द कुमार सिंह ने कहा – ‘‘ संपूर्ण देश जीये तो तिंरगे के लिए और मरे तो तिंरगे के लिए यह भावना विकसित हो प्रत्येक नागरिक में, यही उद्देश्य है इस कार्यक्रम का ’’।

 डा. सुमन सिंह - भोजपूरी साहित्य
डा. सुमन सिंह – भोजपूरी साहित्य

कार्यक्रम का शुभारम्भ सी ए जमुना शुक्ला द्वारा बन्देमातरम के गायन से हुआ। इसके उपरान्त राज इंग्लिश स्कूल, सन वैली स्कूल, बाल शिक्षा संस्थान एवं स्थानिय कलाकारों द्वारा देश भक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मनोहारी प्रर्दशन हुआ। विशेष प्रर्दशन के अन्र्तगत विश्व किर्तीमान बनाने वाले असांर अहमद ने आॅखों पर पट्टी बाॅधकर, बिना हाथ के सहारे बाल काॅटने की कला का प्रर्दशन किया। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्द्धियों वाले व्यक्तियों को इस अवसर पर ‘‘ काशी गौरव अलंकरण ’’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में – ओम प्रकाश चैबे ‘‘ ओम धीरज’’ – साहित्य, विजय विनीत – पत्रकारिता, डा. सुमन सिंह – भोजपुरी साहित्य, शबाना आफताब – समाज सेवा, डा. एके जायसवाल, डा. विद्या सागर पाण्डेय, डा. पटेल, सुदामा कुमार – चिकित्सा, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव एवं भानु प्रताप सिंह – शिक्षा, साह मेराज – व्यापार, अनुपम श्रीवास्तव – पुलिस प्रशासन, मीनू शर्मा – भोजपुरी गायन, अंसार अहमद – केश कला में विश्व किर्तीमान प्रमुख थे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रविन्द्र जायसवाल एवं शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने क्षेत्रिय दर्शको को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य महेश चन्द्र मिश्रा, स्वागत महेश चन्द्र, आर्दश नयन एवं विनोद सैनी ने किया। कार्यक्रम का संचालन कमल नयन मधुकर ने किया।

Related Articles

Back to top button