स्वास्थ्य

दीवार ढहने से 15 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

diwalमहेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में नारनौल में आज दीवार ढहने से करीब 15 लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल बचावकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार नारनौल के गांव में पुराना क्रेशर तोड़कर नया बनाने के दौरान ये हादसा हुआ। डी.सी. अतुल कुमार और एस.पी. बलवान सिंह राणा घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। डी.सी. ने नारनौल के सभी अस्पतालों से घायलों को भर्ती कर बढ़िया इलाज करने के दिए आदेश दिए हैं। वहीं अस्पतालों में इस इमरजेंसी में बेड कम पड़ गए है। घायलों को जमीन पर लेटाकर इलाज किया जा रहा है। महेंद्रगढ़ सामान्य अस्पताल पुलिस छावनी में तबदील हो गया है।

Related Articles

Back to top button