उत्तर प्रदेशफीचर्ड

दीवार ढ़हने से 30 लोग मलबे में दबे, कई घायल


बदायूँ : जिले के बिल्सी तहसील क्षेत्र में बुधवार रात एक दीवार के ढ़ह जाने से मलबे में दबकर करीब 30 लोग घायल हो गए, जिसमें 8 की हालत गम्भीर है। बिल्सी के उपजिलाधिकारी लाल बहादुर ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खैराती नगर गांव में रात डीजे की धुन पर नाचते झूमते कांवडियों को देखने करीब 40 ग्रामीण एक दीवार पर खड़े हो गए। दीवार लोगों का वजन ना सह सकी और भरभरा कर गिर गई। मलबे में दब कर करीब 30 लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को मलबे से निकाला और उपचार के लिये बिल्सी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। उन्होंने बताया कि 8 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button