अजब-गजबअन्तर्राष्ट्रीयमनोरंजन

दुंबईः हैरतअंगेज फोटोशूट से घिरीं रूसी मॉडल

दुबई|दुबई में एक गगनचुंबी इमारत के टॉप पर खतरनाक फोटोशूट के लिए रूसी मॉडल को आलोचना का सामना करना पड़ा है। 306 मीटर ऊंचा सियान टावर विश्व की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल है। मॉडल विक्टोरिया ने इस फोटोशूट का विडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किया है।

इस विडियो में देखा जा सकता है किस तरह विक्टोरिया अपने मेल असिस्टेंट का हाथ पकड़े हुए इमारत से कुछ फुट नीचे जाती हैं और फिर हवा में झूलने लगती हैं। यह एक बेहद खतरनाक और हैरान कर देने वाला स्टंट था। इसे देखकर कहा जा सकता है कि विक्टोरिया स्वभाव से काफी साहसी और कुछ रोमांचक करने में यकीन रखती हैं।

Related Articles

Back to top button