ज्ञान भंडार

दुकानदार की हत्या के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार

arrest-shimla-55cc2b0890ea4_exlहिमाचल के कांगड़ा में टंग नरवाना पंचायत में शुक्रवार को सिद्धबाड़ी निवासी 38 वर्षीय पवन कुमार की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने पुलिस के एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है।

मृतक पवन की मां देव शीला ने आरोप लगाया है कि 11 दिसंबर की रात को योल निवासी दीपक उसके बेटे को गाड़ी में बिठाकर ले गया था। शनिवार सुबह उसके बेटे की लाश टंग में मिली। इससे यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। पवन की पत्नी राधा ने भी अपने पति की हत्या का अंदेशा जताया है। परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस कांस्टेबल दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि पवन टंग में एक दुकान करता था। पुलिस तफ्तीश के अनुसार पवन के गले पर चोट के निशान भी मिले हैं। हालांकि, सभी पहलुओं पर से पर्दा पूरी जांच के बाद ही हटेगा। एएसपी कांगड़ा विजय सकलानी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता लगेगा। फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोप में पुलिस कांस्टेबल दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर, एएसपी विजय सकलानी ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस के कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है।

 
 

Related Articles

Back to top button