ज्ञान भंडार

दुनिया का सबसे ऊंचा शोध केंद्र भारत में

04_10_2015-drdoनई दिल्‍ली, 4 अक्‍टूबर. डीआरडीओ ने जम्मू-कश्मीर में लेह के नजदीक चांगला में समुद्र तल से 17,600 फीट की ऊंचाई पर बने शोध केंद्र का शनिवार को उद्घाटन किया। यह दुनिया का सबसे ऊंचा पृथ्वी संबंधी शोध एवं विकास केंद्र है। लेह के डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ हाई अल्टीट्यूड रिसर्च (डीआईएचएआर) ने इसकी स्थापना की।  यहां जाड़े के मौसम में तापमान शून्‍य से 40 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है। यहां वायुमंडलीय दबाव और आर्द्रता कम होती है। इसके अलावा यहां तेज गति से हवा चलती है।

डीआईएचएआर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की इकाई है। लेह से 75 किलोमीटर दूर लद्दाख में बर्फ से ढके क्षेत्र में इस केंद्र को बनाया गया है। यहां जा़डे के मौसम में तापमान शून्य से 40 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है। यहां वायुमंडलीय दबाव और आ‌र्द्रता कम होती है। इसके अलावा यहां तेज गति से हवा चलती है।

केंद्र का उद्घाटन करते हुए डीआरडीओ के प्रमुख एस क्रिस्‍टोफर ने बताया कि यहां अधिक ऊंचाई पर बर्फीले स्‍थानों पर तैनात सैनिकों के खाने के सामान, कृषि और चिकित्‍सा विज्ञान के क्षेत्र में शोध और विकास का काम किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button