राष्ट्रीय

दूसरी पत्‍नी के साथ हनीमून पर गया पति,तो पहली पत्‍नी ने जलाया घर

saudiwoman_19_05_2016मनामा। एक आदमी दूसरी शादी कर अपनी नई पत्‍नी के साथ हनीमून पर चला गया और उसने इस बात की जानकारी खुद एसएमएस करके अपनी पहली पत्‍नी को दी। मगर, उसका यह कदम उस पर काफी भरी पड़ गया। पति के धोखा देने से खफा महिला ने अपने ही घर को आग लगा दी।

हालांकि, इस घटना में महिला का 5 साल का एक बच्चा भी जख्मी हो गया। गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक महिला 10 साल से शादीशुदा है और उसके 6 बच्चे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक महिला के पति ने उसे एसएमएस किया। इसमें लिखा था कि वह दूसरी शादी कर चुका है और अपनी दूसरी पत्‍नी के साथ हनीमून पर विदेश जा रहा है।

इस खबर को सुनकर आहात हुई महिला ने जजान पोर्ट शहर स्थित अपने ही घर में आग लगा दी। हालांकि, महिला को भी जल्‍द ही अपनी गलती का अहसास हो गया और उसने आग बुझाने के लिए पड़ोसियों को बुलाया।

सिविल डिफेंस के के प्रवक्ता मोहम्मद अल सम्मन ने बताया आग आग पर फायर ब्रिगेड ने काबू पा लिया है। महिला का 5 साल का एक बच्चा आग की लपटों से झुलस गया है जिसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

 
 

Related Articles

Back to top button