फीचर्डराष्ट्रीय

देखे फोटो: दरिंदगी की हद पार, लड़की की आंखें फोड़कर फाड़े कपड़े…फेंका एसिड

default (5)सोनीपत: तमाम कानून और एहतियातों के बावजूद देश में एसिड अटैक की वारदाते थम नहीं हो रही है। एक एेसा ही मामला सोनीपत में देखने को मिला है, जहां अज्ञात हमलावरों ने किराए के मकान में रह रही एक लड़की की आंखें फोड़कर चेहरे पर एसिड फेंक दिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की एक मॉल के स्पा में काम करती है। हमलावरों ने लड़की के साथ किस तरह की दरिंदगी की, साफ-साफ कमरे में बिखरा खून और कपड़े बयां कर रहे है। फिलहाल उसे गंभीर हालत में देखते हुए दिल्ली एम्स रैफर किया गया है। 

 

पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि सुबह घटना का पता चलने पर वह भी ऊपर गया था। पूरा फर्श खून से सना था। लड़की का सूट भी आरोपियों ने जला रखा था। उसके शरीर पर कपड़े तितर-बितर थे। एक अन्य कपड़ा उसके शरीर पर डाल रखा था। मकान के नीचे के हिस्से में प्लास्टिक के पाउच में कुछ नशीला पदार्थ पड़ा था और कुछ खाने का सामान था।

 

वारदात से सहमी पीड़िता
आपको बता दें, लड़की दरिंदों की इस वारदात से काफी सहमी हुई है। लड़की को एंबुलेंस से जैसे ही उसे अस्पताल पहुंचाया गया, वह जोर-जोर से बड़बड़ाने लगी। कौन हो तुम, मुझे कहां ले जा रहे हो। लड़की सहमी हुई है। दर्द से उसका शरीर कांप रहा है। लड़की की हालत को देख अस्पताल की नर्स भी सहम गई।

Related Articles

Back to top button