उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीयलखनऊ

देवरिया जेल में कैदियों का बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

devria_26_04_2016लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जेलों में बंदियों का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। वाराणसी, आजमगढ़, फैजाबाद तथा मेरठ के बाद मंगलवार को देवरिया में कैदी भड़क उठे हैं। देवरिया जिला जेल में गांजा पीने की बात पर पहले कैदियों के बीच मारपीट के बाद माहौल काफी बिगड़ गया है।

जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने जब प्रकरण में हस्तक्षेप किया, तो कुछ दबंग कैदी आगबबूला हो गए और उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। उन्होंने इसकी सूचना डीएम व एसपी को दी। उच्चाधिकारी जब तक मौके पर पहुंचते इसके पहले ही कैदी बैरक तोड़ बाहर निकल आये। फिर उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। कैदियों की मान मनौव्वल हो रही है। जेल से उंची आवाजें निकल रही हैं। स्थिति काफी गंभीर बनी है।

प्रकरण की गंभीरता भांप डीएम व एसपी भारी फोर्स के साथ जेल पहुंचे हैं। फोर्स की भारी तादाद भीतरखाने में उपजे खतरनाक हालात की तरफ संकेत दे रही है। डीएम व एसपी मौके पर हैं। डीएम तथा एसपी के बाहर निकलने की प्रतीक्षा हो रही है। जेल के बाहर व भीतर का माहौल तनावपूर्ण है।

जेल में बिगड़े हालात

जेल में स्थिति संभालने गये डीएम व एसपी के साथ पुलिस बल पर बंदियों ने पथराव कर दिया। यहां पर पांच मिनट में दस बार फायरिंग हुई है। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की है। जेल के अंदर से तीन गोली दागने की आवाज बाहर तक गूंजी। जेल के बाहरी हिस्सों पर भी कड़ा पहरा लगा दिया गया है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ जिला जज के प्रतिनिधि भी जेल में मौजूद हैं।

पुलिस फायरिंग के बाद परिसर में आग लगने की सूचना। अंदर दमकल भेजा गया। पहले से भी दमकल मौजूद हैं। लगभग 30 राउंड फायरिंग की गई है। आंसू गैस के गोले छोड़े जा चुके हैं। फिर भी हालात बेकाबू हैं। इस बीच पुलिस एक बैरक में पहुंचने में कामयाब हो गई है और बंदियों के कब्जे से रसोई गैस सिलेंडर एवम् कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। सम्बंधित बैरक में सर्च आपरेशन जारी।

Related Articles

Back to top button