राष्ट्रीय

देवी-देवताओं का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले को हुई जेल

insane-video-hindu-god_2016814_113914_14_08_2016छपरा। बिहार के सारण जिले में हिंदु देवी-देवताओं के साथ अश्लील हरकत के वीडियो व चित्र वायरल करने के मुख्य आरोपी मो. मुबारक को शनिवार की देर रात पुलिस छपरा ले आई। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सुरक्षा कारणों से उसे छपरा जेल नहीं भेजकर पटना के बेउर जेल भेजा गया।

विदित हो कि देवी-देवताओं के अश्लील वीडियो व चित्रों के कारण भावनाएं भड़क गई थीं। इसकी आग में सारण जिला जल उठा था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण किया था। पड़ोसी सिवान, गोपालगंज व वैशाली जिलों में भी तनाव देखा गया।

कड़ी सुरक्षा में लाया गया छपरा

जानकारी के मुताबिक व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुबारक को पवन एक्सप्रेस से छपरा लाया गया। छपरा जंक्शन पर सादे लिबास में काफी संख्या में पुलिस को लगाया गया था।

न्यायिक हिरासत में गया जेल

पवन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से कुछ विलंब से छपरा पहुंची। छपरा पहुंचने के बाद उसे विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित कराया गया। पेशी के बाद आरोपी को मजिस्ट्रेट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक न्यायालय से जो ट्रांजिट रिमांड का समय मिला था, वह रविवार को समाप्त हो रहा था। इसलिए शनिवार की रात्रि में ही आरोपी के छपरा पहुंचने पर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया।

मिलीं महत्वपूर्ण जानकारियां

पुलिस कप्तान पंकज कुमार राज ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। उनके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस मामले के एक अन्य आरोपी को पहले ही शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button