ज्ञान भंडार

देश की पहली महिला फोटोग्राफर ने खींची थी नेहरू की ये PHOTOS

दस्तक टाइम्स/एजेंसी- गुजरात:1_1447482205  वडोदरा। देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू बुलाते थे। आजादी के पहले गठित अंतरिम सरकार में और आजादी के बाद 1947 में भारत के प्रधानमंत्री बने और 27 मई, 1964 को उनके निधन तक इस पद पर बने रहे। भारत के स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के निर्माण के समय देश की पहली महिला फोटोजर्नलिस्ट होमाई व्यारावाला ने नेहरू की कई दुर्लभ तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की थीं।
 
मूल गुजराती व्यारावाला ने 15 जनवरी 2012 को अपने जन्मस्थल वडोदरा में दुनिया से विदाई ली, लेकिन उनकी तस्वीरें आज भी उनकी यादों को जीवित रखे हुए हैं। व्यारावाल एक तेजतर्रार और प्रभावी फोटोजर्नलिस्ट थीं। यह व्यारावाला ही थीं, जिन्होंने ब्रिटिश हाउस कमिश्नर की पत्नी के साथ सिगरेट पीते हुए नेहरू की तस्वीर अपने कैमरे में कैद की थीं। इसी मौके पर पेश है, व्यारावाला द्वारा अपने कैमरे में कैद की गई जवाहर लाल नेहरू की तस्वीरें।

 

Related Articles

Back to top button