टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

देश के टॉप 10 Sex स्कैंडल, जिनके कारण राजनेताओं को गंवानी पड़ी कुर्सी

nd-tiwari-4_1462338941आजादी के बाद देश में ऐसे कई पॉलिटिशियन सेक्स स्कैंडल के चलते चर्चा में आए थे। कई कद्दावर नेताओं को तो कुर्सी तक गवांनी पड़ी थी। कुछ को जेल की भी हवा खानी पड़ी। हाल ही में भरतपुर शहर के बीजेपी एमएलए विजय बंसल की एक फोटो ने उनकी नींद उड़ा दी है। दरअसल इस फोटो में विजय बंसल एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।
 
विजय बंसल की ये फोटो वाट्सएप पर वायरल हो रही है। हालांकि उनका दावा है कि ये किसी ने बदनाम करने के लिए ऐसा किया है। फोटो में वे खुद नहीं है, इसे मेनुपुलेट किया गया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है। ऐसे ही कुछ सेक्स स्कैंडल ने देश के नेताओं के असली चेहरे को जनताके सामने रख दिया था।
गायब कर दिया था भंवरी को
 
– 36 वर्षीय नर्स भंवरी देवी तब सुर्खियों में आई जब उसके पति ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के मंत्री महिपाल मदेरणा ने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है।
– जांच में पता चला कि भंवरी महिपाल मदेरणा और कांग्रेस विधायक मलखान सिंह को ब्लेकमेल कर रही थी।
– दरअसल भंवरी के पास एक सीडी थी जिसमें महिपाल मदेरणा और मलखान को उसके साथ आपत्तिजनक हालत में रिकॉर्ड किया गया था।
– आरोप है कि राज खुलने के डर से मदेरणा और मलखान ने भंवरी को मरवा दिया था।
– इस मामले में मदेरणा के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं।
– मदेरणा की बीवी लीला देवी भी अपने पति के बचाव में उतर आई थी।
– उन्‍होंने इसे सहमति से रिश्‍ता करार दिया था। बाद में उनके बयानों को लेकर सामाजिक संगठनों ने तीखी आलोचना भी की।
– फिलहाल, भंवरी देवी हत्‍याकांड के आरोपी महिपाल मदेरणा जेल में ही है।

एयर होस्टेस के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध का था आरोप
 
– हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा को एक पूर्व एयरहोस्टेस को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
– 23 वर्षीय गीतिका ने दिल्ली स्थित अशोक विहार के अपने घर में 5 अगस्त 2012 को आत्महत्या कर ली थी।
– उसने सुसाइड नोट में कांडा एवं उसकी कंपनी में काम करने वाली अरुणा चड्ढा को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था।
– इसके बाद कांडा को हरियाणा के गृह राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
– गोपाल पर गीतिका के साथ अप्राकृतिक सेक्स के लिए मजबूर करने के आरोप लगे थे।
– ध्यान देने वाली बात है कि गीतिका कांडा की कंपनी एमडीएलआर एयरलाइंस में काम करती थी।

नौकर के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध का वीडियो हुआ लीक
 
– अपने 29 वर्षीय नौकर को सरकारी नौकरी का झांसा देकर राघव जी तीन साल तक दुष्कर्म करते रहे।
– नौकर ने अपने सहयोगी की मदद से मोबाइल में वीडियो बनाकर पुलिस को दे दिया।
– इसके बाद राघव जी को अपने पद से स्तीफा देना पड़ा।
– नौकर ने खुलासा किया कि उनके बंगले पर रहने वाले दो अन्य लोगों ने भी डरा धमकाकर उसके साथ यौन शोषण किया।
– नौकर ने खुलासा किया कि एक कर्मचारी की बीवी के साथ राघव जी के फिजिकल रिलेशन हैं।
 

प्रग्नेंट थी मधुमिता
 
– उत्तरप्रदेश की 24 साल की कवयित्री मधुमिता शुक्ला की नौ अप्रेल 2003 को लखनऊ स्थित उसके अपार्टमेंट में दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
– जांच में सामने आया कि मधुमिता राज्य में मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की प्रेमिका थी।
– यह भी पता चला कि मधुमिता की हत्या अमरमणि की पत्नी मधुमणि के इशारे पर हुई थी।
– दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया व उम्रकैद की सजा हुई।
– मधुमिता हत्या के वक्त प्रेग्नेंट थी और उसने अपने पेट में पल रहे अमरमणि के बच्चे को गिराने से इंकार कर दिया था।
– डीएनए टेस्ट में खुलासा हुआ था कि मधुमिता के पेट में पल रहा बच्चा अमरमणि का है।
– मधुमिता को दिए गिफ्ट और एयर टिकटों से मामले का खुलासा करने में काफी मदद मिली थी।

आपत्ति जनक हाल में महिला के साथ देखे गए

 

– कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी भी सेक्स स्केंडल में फंसे थे।

– एक सीडी सामने आई थी जिसमें उन्हें एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया था।
– यह सीडी सिंघवी के ही पूर्व ड्राइवर ने बनाई थी।
– सिंघवी ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मांग की कि सीडी का प्रसारण रोका जाए, लेकिन सीडी यूटयूब और फेसबुक पर अपलोड कर दी गई।

सेक्स स्कैंडल में फंस गया बेटा
 
– यदि जाने-माने नेता जगजीवन राम का बेटा सेक्स स्कैंडल में न फंसा होता तो वे पहले दलित पीएम होते।
– साल 1977 में जनता पार्टी की लहर में इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थीं और जगजीवन राम पीएम पद के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे थे।
– दुर्भाग्यवश सूर्या नाम की एक मेग्जीन में तस्वीरें छपीं जिनमें जगजीवन राम के बेटे सुरेश राम को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया।
– इस मेग्जीन की संपादक मेनका गांधी थीं।

राज्यपाल के पद पर पर हते हुए महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालात में देखा गया था
 
– आंध्र प्रदेश के तत्कालीन गवर्नर नारायण दत्त तिवारी को एक वीडियो में तीन महिलाओं के साथ अपत्तिजनक हालत में देखा गया था।
– करीब आधे घंटे तक एक तेलुगू चैनल पर यह क्लिप प्रसारित की गई, लेकिन बाद में एक जनहित याचिका पर आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट की डिविजन बेंच ने उस चैनल को विडियो क्लिप प्रसारित करने से रोक दिया था।
– इस वीडियो में एक 18 साल की लड़की और एक 7 माह की गर्भवती महिला के साथ तिवारी रंगरेलिया मना रहे थे।
– इस घटना के बाद तिवारी ने अपने पद से स्तीफा दे दिया था।
– तिवारी के लिए ये घटना कोई नई नहीं थी। इनके ऊपर दिल्ली के एक युवक ने बेटा होने का दावा किया था।
– बाद में डीएनए टेस्ट में इस बात का खुलासा होने के बाद 87 साल की उम्र में तिवारी ने रोहित की मां उज्जवला के साथ शादी की और रोहित को बेटा माना।
 

Related Articles

Back to top button