फीचर्डराष्ट्रीय

देश के 39वें मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का निधन

नई दिल्‍ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का रविवार सुबह लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।

पूर्व मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर लंबे समय से थे बीमार

पूर्व मुख्य न्यायाधीश कबीर सुप्रीम कोर्ट के 39वें मुख्य न्यायाधीश थे। उनका कार्यकाल 29 सितंबर 2012 से 18 जुलाई 2013 तक रहा।

कोलकाता में हुआ था जन्‍म

उनका जन्म कोलकाता में 19 जुलाई 1948 में हुआ था। कोलकाता विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की थी। उनके पिता जहांगीर कबीर पश्चिम बंगाल कांग्रेस के जाने माने नेता थे।

2005 में बने थे चीफ जस्टिस

कबीर 6 अगस्त 1990 को कोलकाता हाईकोर्ट के जज बने थे। 11 जनवरी 2005 को वह कोलकाता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। उसके बाद उनको 9 सितंबर 2005 को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button