अजब-गजबफीचर्ड

दैनिक राशिफल : 6 अप्रैल 2018

आज का राशिफल बताएगा दैनिक तौर पर स्वास्थ्य, धन, प्रेम व विवाह, नौकरी आदि की भविष्यवाणियाँ-
मेष : पुराना रोग उभर सकता है। जल्दबाजी न करें, हानि होगी। अपेक्षित कार्यों में बाधा होगी। दूसरों पर भरोसा न करें। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी उत्तम हो सकता है। आपसी संबंधों में प्रेम व सदभावना की पराकाष्ठा आपको देखने को मिल सकती है। मौसम से होने वाली बीमारी आपको परेशान कर सकती है।
वृषभ : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर बढेंगे। प्रसन्नता रहेगी। आपको अपने जीवन साथी का पूर्ण समर्थन मिलेगा और आप एक सुखी वैवाहिक जीवन बिताएंगे। लेकिन अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ख़्याल रखें। खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं जिससे एकाग्रता में कमी आ सकती है।
मिथुन : संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक संसाधनों में बढ़ोत्तरी की संभावना है इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस माह महंगे घरेलू सामान खरीदने से आपका खर्च बहुत बढ़ सकता है।


सितारों की चाल कहती है कि अपने प्रेम जीवन को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। क्योंकि कुछ विवादों की संभावना बन रही है। इसलिए अपने प्रेम जीवन में संतुलन बनाये रखने की कोशिश करें।
कर्क : बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। घरेलू जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने की उम्मीद है। आपके मन में भौतिक सुखों की लालसा कम हो सकती है। परिवार में ख़ुशियाँ व एकजुटता बरक़रार रहने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा समस्या कारक हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहद संयम से पेश आएं।
सिंह : बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। थकान रहेगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। मौका मिले, तो थोड़ा समय अकेले रहने की कोशिश करें। घर के सामानों की खरीददारी भी हो सकती है। नए कामकाज की योजना भी बना सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए दिन सामान्य हो सकता ह पर गुस्सा करने से भी बचें। \
कन्या : धन प्राप्ति सुगम होगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ होगा। अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कर सकते हैं। आमतौर पर किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे और दूसरों को भावनात्मक ढंग से समझने की कोशिश भी करेंगे। अविवाहित लोगों को प्रेम संबंध टूटने का डर बना रह सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा है। सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है। सावधान रहें।
तुला : शुभ समाचार प्राप्त होंगे। भूले-‍बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। धनार्जन होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के लिए सुख सुविधाओं की वस्तुएं जुटाने में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। माता की मदद से आपको कोई आर्थिक लाभ भी संभव है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम की बसंत खिलेगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। सेहत का मामला इस समय काफी अच्छा रहने की सम्भावना है। आप जोश, ऊर्जा, उमंग व उत्साह से भरे रहेंगे। नौकरी में आपको उच्च पद, मान-सम्मान व प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है। अच्छे काम के कारण आपको पुरस्कृत भी किया जा सकता है।
वृश्चिक : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नए लोगों से भी दोस्ती हो सकती है। नाश्ता कर के या कुछ भी खाकर घर से निकलेंगे तो काम पूरे होंगे। घर से कुछ न कुछ खा कर ही निकलें। खुद को बढ़ा-चढ़ाकर जताना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। माता की नाज़ुक तबियत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। आपको बाहर के खाने से परहेज करना चाहिए वरना पेट से सम्बंधित समस्या हो सकती है।
धनु : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। अप्रत्याशित खर्च होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसगंति से बचें। घरेलू जीवन के लिए यह अवधि अच्छी नज़र आ रही है। परिवार के लिए आप पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। व्यापार से जुड़े किसी दोस्त की मदद से आपकी उन्नति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी यादगार ट्रिप पर आप जा सकते हैं। उनकी तरफ से कोई क़ीमती उपहार आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। आपकी तंदुरस्ती बनी रहेगी। आप अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए कसरत और योग पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
मकर : मान-सम्मान मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। परिवार के साथ आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की उन्नति होने से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। माता-पिता का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ ग़लतफ़हमियाँ उत्पन्न होने के संकेत हैं। प्रेम जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा। पेट व त्वचा के रोग आपकी तक़लीफें बढ़ा सकते हैं। साफ़-सफ़ाई का ख़ास ख़याल रखें और चिंता मुक्त जीवन जीने की कोशिश करें।
कुंभ : नई नीति बनेगी। कार्यशैली सुधरेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में पदोन्नति संभव है। प्रमाद न करें। मित्रों व भाई-बहनों से आपके संबंध उत्तम रहने की संभावना है। अचानक कोई अच्छा समाचार मिलने से आपकी ख़ुशियों में वृद्धि हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए यह समय मिलाजुला हो सकता है। किसी के सामने अपना प्रेम प्रस्ताव न रखें क्योंकि आपको नकारात्मक उत्तर मिलने के आसार हैं। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। माता का स्वास्थ्य ख़राब रहने की आशंका है।
मीन : राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। जोखिम न जमानद के कार्य टालें। धनार्जन होगा। घरेलू जीवन के लिए यह समय अत्यन्त श्रेष्ठ हो सकता है। आपके पारिवारिक सुख में दिन-ब-दिन बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। प्रेम जीवन बहुत ही अच्छा रहने की संभावना है। अगर आप अपने प्रेमी के साथ विवाह करने का मन बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए मिला जुला हो सकता है। काम की व्यस्तता अधिक होने से आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। हालाँकि कोई गंभीर बीमारी होने के योग नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button