पर्यटन

दोस्तो संग करनी है मस्ती तो भारत की इन जगहों पर जाकर बनाएं यादगार ट्रिप

लड़कियों को अकेले कहीं सैर करने की इजाजत नहीं होती है। अगर वो कहीं जाना भी चाहें तो सब यहीं कहते हैं कि शादी के बाद पति के साथ जाना या फिर परिवार के साथ ही घूमना सही होगा। लेकिन जो बात सहेलियों के साथ सैर की है वो किसी और के साथ कहां। तो अगर आपकी भी शादी होने वाली है तो एक बार अपनी सारी सहेलियों के साथ निकल पड़िए किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर क्योंकि ये मौका जिंदगी में दोबारा नहीं मिलेगा। तो आइए बताते हैं उन सुंदर जगहों के बारे में जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

गोवा नहीं इस बार जाएं अंडमान के बीच पर
समुद्र के किनारे अगर बीच का ख्याल आता है तो सबसे पहले जो नाम याद आता है वो गोवा है। लेकिन गोवा के भीड़ भरे बीच पर जाने से अच्छा है कि आप अंडमान के राधानगर बीच पर जाएं। जंगल जैसी शांति और बहुत ही कम सैलानियों के होने से आप यहां पर जी भरकर मस्ती कर सकती हैं। तो सोच क्या रही हैं अभी से तैयारी शुरु कर दीजिए घूमने की।

सिक्किम और पूर्वी भारत की सैर
भारत के सेवन सिस्टर के नाम से मशहूर इन उत्तरी-पूर्वी राज्यों के नजारे बहुत ही अद्भुत और आकर्षक हैं। सबसे बड़ी बात की यहां की यात्रा करने में आपको कोई खतरा भी नहीं हैं क्योंकि यहां पर रहने वाले लोग बहुत ही अच्छे होते हैं। तो अगर आप सारी सहेलियों के साथ किसी यादगार ट्रिप की तलाश में हैं तो सिलीगुड़ी, शिलांग, गंगटोक जैसी जगहें आपके लिए बिल्कुल सही है।

सिक्किम और पूर्वी भारत की सैर
भारत के सेवन सिस्टर के नाम से मशहूर इन उत्तरी-पूर्वी राज्यों के नजारे बहुत ही अद्भुत और आकर्षक हैं। सबसे बड़ी बात की यहां की यात्रा करने में आपको कोई खतरा भी नहीं हैं क्योंकि यहां पर रहने वाले लोग बहुत ही अच्छे होते हैं। तो अगर आप सारी सहेलियों के साथ किसी यादगार ट्रिप की तलाश में हैं तो सिलीगुड़ी, शिलांग, गंगटोक जैसी जगहें आपके लिए बिल्कुल सही है।

यादगार रोडट्रिप
जीवन में एक यात्रा तो ऐसी होनी ही चाहिए जो कभी न भूलने वाली हो और अगर ये सैर अपनी बचपन की सहेलियों के साथ हो तब तो कहना ही क्या। तो अगर आप ऐसी ही किसी यादगार लम्हें की तलाश में हैं तो सहयाद्री पर्वतमाला की रोडट्रिप पर जरूर जाएं। महाराष्ट्र से कन्याकुमारी तक तो हिन्द महासागर भी नजर आएगा। तो इन पश्चिमी घाटों की यात्रा आपके लिए अकल्पनीय रहेगी

मध्य प्रदेश की सैर
अगर आपको ऐतिहासिक इमारतों से लगाव है तो अपनी सहेलियों के साथ मध्य प्रदेश के खूबसूरत शहर ओरछा, अमरकंटक, खजुराहो, ग्वालियर जा सकती हैं। यहां पर बनी ज्यादातर इमारतें खंडहर हो गई हैं लेकिन फिर भी यहां का आकर्षण ही कुछ और है। तो बस देर किस बात की सहेलियों को इकट्ठा करिए और निकल पड़िए मध्य प्रदेश की सैर के लिए।

ऋषिकेश में करिए राफ्टिंग
हर किसी के ग्रुप में एक सहेली ऐसी होती है जिसको खतरों से डर नहीं लगता है। तो इस बार इस सहेली की बात मानिए और निकल पड़िए ऋषिकेश की सैर पर। यहां पर गंगा की लहरों पर राफ्टिंग और आध्यात्म की तलाश दोनों ही करने में बहुत मजा आएगा।

राजस्थान में देखें सूर्यास्त का नजारा
रंग-बिरंगें भारत का दर्शन करना है तो राजस्थान से बढ़िया दूसरा विकल्प नहीं हो सकता है। यहां के किले में इतने रंग बिखरे हुए हैं जो आपको बार-बार यहां आने के लिए आकर्षित करेंगे। जयपुर, उदपुर, जैसलमेर, भरतपुर, अलवर यहां पर घूमने की लिस्ट बहुत लंबी है। तो सोचिए नहीं बस निकल पड़िए राजस्थान की सैर पर।

Related Articles

Back to top button