![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2014/08/congres-to-bjp.jpg)
कठुआ। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए दो बार के कांग्रेसी सांसद और पूर्व मंत्री लाल सिंह आज भाजपा में शामिल हो गये। वह यहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। सिंह ने यहां मौजूद लोगों से कहा, ‘‘मैं जनता और पार्टी की सेवा के लिए अमित शाह के सामने भाजपा में शामिल हुआ।’’ सांसद और राज्य इकाई के प्रमुख जुगल किशोर शर्मा ने कहा, ‘‘हम उनका पार्टी में स्वागत करते हैं। जम्मू कश्मीर में पार्टी के लिए यह बड़ा दिन है कि सिंह और हजारों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।’