मनोरंजन

दो साल तक ‛लिव इन रिलेशन’ में रहने के बाद इस अभिनेता ने अपनी ही बहन से की शादी, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

फिल्मों की इस रंगीन दुनिया से आए दिन तरह-तरह की खबरें हमें सुनने को मिलती रहती है। कई बार तो हमें कास्टिंग काउच जैसे मामलों के बारे में भी सुनने को मिलता है। अभी हाल की बात करें तो हाल के दिनों में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी ने कास्टिंग काउच के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके साथ ही साथ उन्होंने फिल्म चेंबर ऑफिस के बाहर टॉपलेस होकर धरना भी दिया था। आपको यह बात जानकर आश्चर्य होगा कि उन्होंने फिल्म के निर्माता निर्देशक और एक्टरों के ऊपर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे।

कास्टिंग काउच जैसे गंभीर मामले में टीवी जगत के मशहूर अभिनेता अमन वर्मा का नाम भी आ चुका है। आज लगभग 46 साल के हो चुके इस अभिनेता के कैरियर उस वक्त खतरे में पड़ गया था जिस वक्त उनके ऊपर कास्टिंग काउच का आरोप लगा दिया गया था। इस तरह के आरोप लगाए जाने के बाद उनका प्रोफेशनल कैरियर पूरी तरह से खत्म हो गया। आज हम आपको इस अभिनेता से जुड़ी एक बेहद ही हैरान करने वाली खबर के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं उस खबर के बारे में…

आपकी जानकारी के लिए आपको यह बात बता दे कि अभिनेता अमन वर्मा ने अपनी ही बहन से शादी रचाई है। परंतु यहां हैरान होने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि जिस लड़की के साथ उन्होंने शादी रचाई वह उनकी सगी बहन नहीं बल्कि ऑन स्क्रीन बहन वंदना लालवानी है। अमन वर्मा और बंदना TV पर आने वाले शो शपथ में एक दूसरे के भाई बहन का किरदार निभाते हुए लोगों के बीच नजर आए थे। काफी लंबे वक्त तक भाई बहन का किरदार निभाने वाले अमन और बंदना ने 20 अप्रैल 2016 को शादी रचाई। ऐसा बताया जाता है कि जिस दिन उनकी शादी होने वाली थी उसके 1 दिन पहले ही उनके पिता की मृत्यु हो गई।

अचानक से पिता की मृत्यु हो जाने की वजह से दोनों की शादी रुक गई परंतु शादी का यह सपना अधूरा ना रह जाए इसलिए दोनों ने बड़े ही सादगी भरे अंदाज में शादी की सारी रस्मों को पूरा किया। शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद उन्होंने वर्ष 2017 में एक बार फिर से धूमधाम के साथ शादी रचाई। अमन की माने तो उनकी पत्नी उनसे शादी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहती थी। जिसकी वजह से उन्होंने एक नहीं बल्कि दो दो बार शादी रचाई।

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र किया था कि वह एक ऐसे फैमिली से संबंध रखते हैं जहां शादी को जीवन का एक अहम हिस्सा माना जाता है। उनके मुताबिक़ आज वंदना उनके साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद काफी खुश है। आपको आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ने शादी करने के पहले एक दुसरे को लगभग 2 साल तक डेट किया था। अमन वर्मा की बात करें तो अमन वर्मा को आज उनके टीवी शोज के साथ-साथ फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button