अजब-गजबमनोरंजन

धोनी की बायोपिक के देखिए नए गीत

dhoni_nw_song_201699_164134_09_09_2016फिल्म ‘एमएस धोनी-द अनटोल्ट स्टोरी’ के गाने ‘कौन तुझे’ में धोनी और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका झा के रोमांस को दर्शाया गया था! अब बारी है धोनी और उनकी वाइफ साक्षी की लव स्टोरी की।

वैसे इस फिल्म के ट्रेलर ने आते ही साथ धूम मचा दी है। अब तक रिलीज़ हुए गानों को भी शानदार रेस्पांस मिल रहा है। कैप्टन कूल माही के व्यक्तित्व का जादू पूरे देश में है। उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है, इस कारण से ही एमएसडी के ट्रेलर और गानों को उनके दर्शकों ने हाथोंहाथ ले लिया है।

Video : जब धोनी भी नहीं उगलवा सके सुशांत से राज

अगले गाने ‘जब तक’ में यह जानने को मिलेगा कि आखिर धोनी और साक्षी कैसे कहां और कब मिले ,कैसे शुरू हुई इनके प्यार की कहानी,किसने कैसे प्रपोज़ किया… ! साक्षी का किरदार जो इस फिल्म मैं किआरा आडवाणी ने निभाया है जो सुशांत के साथ रोमान्स करते नजर आएंगी।

वैसे फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र के मुताबिक ‘साक्षी और धोनी दोनों की फॅमिली एक दूसरे को जानती थी पर धोनी और साक्षी नहीं मिले थे… इनकी मुलाकात हुई 2007 में और बस पहली ही नज़र में धोनी का दिल चुरा लिया साक्षी ने।’

यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिलहाल आप सुनिए यह सॉन्ग।

 

Related Articles

Back to top button