स्पोर्ट्स

धोनी के देशप्रेम को कैरेबियाई खिलाड़ी ने किया सलाम

नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी के देशप्रेम को कैरेबियन गेंदबाज ने लिखा कि क्रिकेट के मैदान पर धोनी सभी को प्रेरणा देते हैं, लेकिन यह एक देशभक्त भी हैं और एक ऐसा व्यक्ति जो अपने देश के लिए समर्पित है। भारतीय आर्मी के लिए उनके इस प्यार को कैरेबियाई गेंदबाज शेल्‍डन कॉटरेल ने सलाम किया है और भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान को सच्चा देशभक्त बताया। कॉटरेल खुद जमैका डिफेंस फोर्स में सैनिक हैं, उन्होंने ट्विटर पर धोनी के बारे में कहा कि वह मैदान पर और मैदान के बाहर सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। धोनी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं, वह वेस्टइंडीज दौरे पर न जाकर 15 दिन आर्मी के साथ ट्रे‌निंग करेंगे। धोनी कश्मीर में सैनिकों के साथ गश्त और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कैरेबियन गेंदबाज ने लिखा कि क्रिकेट के मैदान पर धोनी सभी को प्रेरणा देते हैं, लेकिन यह एक देशभक्त भी हैं और एक ऐसा व्यक्ति जो अपने देश के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ सप्ताह ने अपने लोगों के साथ जमैका में रह रहे हैं और यह विचार करने का समय था। शेल्‍डन ने धोनी के एक पुराने वीडियो को भी शेयर किया, यह वीडियो 2018 का है जब धोनी को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया था। शेल्डन ने कहा कि उन्होंने इस वीडियो को अपने परिवार और दोस्तों के बीच शेयर किया, क्योंकि उन्हें पता है कि मैं सम्मान को लेकर कैसा महसूस करता हूं।

Related Articles

Back to top button