
उत्तर प्रदेश
नए साल के पहले दिन महानगर ने ओढी कोहरे की चादर
देर रात कोहरे के कारण हुए सडक हादसों में आधा दर्जन से अधिक घायल
मेरठ : नए साल का पहला दिन महानगरवासियों के लिए काफी ठंडा रहा। पहले दिन महानगर ने कोहरे की चादर ओढ रखी थी। महानगरवासियों का स्वागत कोहरे ने साल के पहले दिन किया। देर रात कम विजुबिलटी के कारण कोहरे में जिले में कई स्थानों पर सडक हादसे हुए जिनमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इसके अलावा मेरठ को आने वाली करीब एक दर्जन से अधिक टेनों के संचालन पर भी कोहरे के कारण फर्क पडा है। कोहरे के कारण पंजाब और इलाहाबाद से आने वाली टेनें अपने निर्धारित समय से करीब दस घंटा विलंब से चल रही है।
तापमान में हो रही गिरावट :- पश्चिमी उप्र के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मौसम वैज्ञानिक डा0 सूरज देव के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट होगी। कोहरा कुछ दिन और घना रहेगा। इससे राहत की उम्मीद अभी दस जनवरी तो नहीं है। दस जनवरी के बाद होने वाली बारिश पश्चिम उप्र के लोगों को कोहरे से निजात दिलाएगी।

बाईपास पर भिडे वाहन तीन घायल :- कोहरे के कारण मेरठ परतापुर बाईपास पर चार वाहन आपस में भिड गए जिसमें करीब तीन लोग घायल हो गए। गनीमत थी कि चारों की स्पीड कोहरे के कारण कम थी। हादसा शोभापुर बाईपास के पास हुआ । जब मोदीपुरम से आने वाले वाहन कोहरे के कारण धीमी गति से एक-दूसरे के पीछे चल रहे थे। इसी दौरान आगे चलने वाली कार के सामने कोई जंगली पशु आ गया जिस कारण उसके चालक को तेज ब्रेक लगाने पडे। जिसमें पीछे से आ रही कारे एक-दूसरे से भिड गई। घायलों को मामूली चोटें आई हैं उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसी तरह कोहरे के कारण एक हादसा मवाना रोड पर हुआ जहां बाइक सवार दो लोग डिवाइडर से टकरा गए और घायल हो गए। तीसरा हादसा हापुड रोड पर हुआ जिसमें टेंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार घायल कर दिया।