ज्ञान भंडार

नक्सलियों के सबजोनल कमांडर ने किया सरेंडर, पांच लाख का था ईनामी

रांची (झारखंड)। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के लातेहार इलाके के एक्टिव सबजोनल कमांडर बालेश्वर उरांव ने मंगलवार को डीजीपी के सामने सरेंडर कर दिया। हाल के दिनों में कई नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाले हैं। बालेश्वर पर पांच लाख रुपए का ईनाम था।सीआरपीएफ जवान के पेट में3_1477382707 लगाया था बम…
 
– लातेहार के कटिया मे सीआरपीएफ जवान के पेट मे बम लगाने में बालेश्वर भी शामिल था। इस नक्सली पर हिंसा के दर्जन भर मामले दर्ज थे।
 
– बालेश्वर लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसने बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी (BJSAC) के मेंबर बालकेश्वर उरांव उर्फ बड़ा विकास के सरेंडर से प्रभावित होकर सरेंडर किया है।
– पुलिस हेडक्वार्टर में हुए सरेंडर के बाद डीजीपी डीके पांडेय ने कहा कि जो नक्सली सरेंडर नहीं करेंगे वो मारे जाएंगे। अब तक इस साल 109 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है।
– इस मौके पर लातेहार के एसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि दो दिन पहले ही यहां पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के एक नक्सली कैंप को ध्वस्त कर भारी मात्रा मे विस्फोट बरामद किया था।
 
– एसपी ने बताया कि लातेहार में एक विशेष रणनीति के तहत नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
 
– उन्होंने बताया कि भाकपा माओवादी झारखंड का प्रमुख सुधाकरन लगातार पुलिस दबिश के कारण इन दिनों भूमिगत हो गया है। अब सुधाकरन ही झारखंड पुलिस का मेन टार्गेट है।
 
– सरेंडर करने के बाद बालेश्वर ने कहा कि झारखंड के नक्सली सुधाकरण को अपना नेता मानने को तैयार नहीं हैं।
 
– अब हालात यह हो चुके हैं कि झारखंड मे संगठन के शीर्ष नेताओं पर कैडर का विश्वास नहीं रहा। इसलिए झारखंड में संघटन में गुटबाजी बढ़ी है।
 
– सरेंडर के बाद बालेश्वर पर घोषित पांच लाख रुपए के ईनाम की राशि झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत उसके परिजनों को डीजीपी ने दी।
– इस अवसर पर एडीजी हेडक्वार्टर अजय भटनागर, आईजी ऑपरेशन एमएस भाटिया, पलामू रेंज के डीआईजी विपुल शुक्ला और लातेहार एसपी अनूप बिरथरे समेत अन्य ऑफिसर्स थे।

Related Articles

Back to top button