राज्य

नगर निगम चुनाव: 450 पुलिस कर्मी व 700 से अधिक कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी

शिमला: निगम चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के लिए 450 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसमें 408 कर्मचारी सभी पोलिंग बूथों में सेवाएं देंगे, जबकि अन्य कर्मचारी स्ट्रांग रूम, क्लेक्शन सेंटर और कंट्रोल रूम में सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। 
नगर निगम चुनाव: 450 पुलिस कर्मी व 700 से अधिक कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर : मैच के दौरान खिलाड़ी की अचानक हुई मौत , क्रिकेट की दुनिया मे मचा हड़कंप

– नगर निगम के 34 वार्डों में होने वाले चुनावों के लिए 154 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। हरेक पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इस तरह पोलिंग बूथों में चुनावी ड्यूटी में 700 से अधिक कर्मचारी लगाए हैं।

 
– चुनावों की रिहर्सल के लिए बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से दो स्थानों पर रिहर्सल रखी थी। आरकेएमवी कॉलेज में एसडीएम रूरल जीएस नेगी ने 59 पोलिंग बूथ की चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
 
– इस दौरान जिला उपायुक्त भी मौजूद रहे और उन्होंने रिहर्सल का जायजा लिया। पोर्टमोर स्कूल में एसडीएम अर्बन हेमीस नेगी ने 95 बूथ के अधिकारियों को ट्रेनिंग दी व ईवीएम के बारे में भी बताया गया। उपायुक्त ने कहा कि निगम चुनावों के लिए अब अगली ट्रेनिंग 13 जून को आयोजित की जाएगी।
 
– पोलिंग पार्टियों को बताए नियम: रिहर्सल के दौरान पोलिंग पार्टियों को चुनावों से पहले, चुनावों के दौरान और चुनावों के बाद की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इसके अलावा अधिकारियों को कम्यूनिकेशन प्रोसेस, ट्रांसपोर्ट प्लान, सेक्टर ऑफिसर का रोल और शक्तियों के बारे में बताया।
 
– प्रशासन की ओर से चुनावों का डेमो भी दिया, जिसमें ईवीएम मशीनों में पोलिंग की गई। पोलिंग के बाद उनकी गणना के बारे में भी जानकारी दी गई।
 
– ईवीएम के बारे में जानकारी देने के लिए ईवीएम के इंजीनियर को भी बुलाया गया था।
एक पोलिंग पार्टी में होगे चार कर्मचारी: प्रशासन ने हरेक पोलिंग स्टेशन में 4 कर्मचारियों की तैनाती की है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग से पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
 
– चुनावों में पुलिस के जवानों के साथ होमगार्ड के जवानों की भी सेवाएं ली जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि पोलिंग पार्टियों की ड्यूटियां 12 जून को तय होगी। इस दौरान पोलिंग पार्टियों को बताया जाएगा कि उन्हें कौन से पोलिंग बूथ में जाना है।

ये भी पढ़ें: दीपिका के घर गुंजी बच्चे की किलकारियां, दिया बेटे को जन्म

परिणामों के बाद ही मिलेंगी छुटि्टयां

 
– चुनावों में जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगी है, उन्हें छुट्टियां नहीं दी जाएगी। एसडीएम हेमीस नेगी ने कर्मचारियों को बताया कि उनके पास कुछ कर्मचारियों की ओर से ड्यूटी रद्द करने व छुट्टी पर जाने के लिए आवेदन आ रहे हैं, इसलिए यह फैसला लिया गया है कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई उन्हें छुट्टी नहीं दी जाएगी।
 
– चुनावों में 700 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं और 17 जून को मतों की गणना व परिणामों के बाद ही कर्मचारियों को छुट्टियां प्रदान की जाएंगी।
 
एमसी चुनाव : भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार में उतरे पूर्व कर्मचारी
 
– निगम के चुनावी में उतरे भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार में पूर्व कर्मचारी भी मैदान में उतर गए हैं। पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, जिला शिमला पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष किशन ठाकुर, प्रदेश संयोजक सीता राम चंदेल आदि प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन मांग रहे हैं।
 
– पूर्व कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों का उत्पीड़न किया है। संजौली में बैठक में पूर्व अध्यक्ष घनश्याम ने पूर्व कर्मियों से अपील की कि सरकार ने जो ज्यादतियां की है, निगम चुनाव उसका जवाब देने का अच्छा मौका हैं।

Related Articles

Back to top button