टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

नरेंद्र दाभोलकर के हत्याकांड के मामले में दो हुए गिरफ्तार

narendra-dabholkarएजेंसी/ मुंबई : भारतीय तर्कवादी और महाराष्ट्र के लेखक के रुप में प्रसिद्ध नरेंद्र दाभोलकर के हत्याकांड के मामले में सीबीआई लगातार छापेमारी कर रही है। दूसरी ओर सीबीआई इस मामले में हिंदू जनजागृति के कार्यकर्ता वीरेंद्र तावड़े को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने तावड़े के पनवेल स्थित निवास पर भी छापेमारी की है। बुधवार को भी सीबीआई ने दो संदिग्ध कार्यकर्ताओं के पुणे और रायगढ़ के परवेल स्थित घर पर छापेमारी की थी। जहां से कुछ कागजात, मोबाइल नंबर, ईमेल व अन्य सामग्री बरामद की गई थी।

एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 9 मार्च 2014 को एक मामला दर्ज किया था। इसी के बाद यह कार्रवाई की गई है। दाभोलकर की हत्या 20 अगस्त 2013 को गोली मारकर कर दी गई थी। उनके घर के पास ही दो अज्ञात मोटर साइकिल सवार ने सुबह 7.25 बजे उन्हें गोली मार दी थी।

इससे पहले जांच का जिम्मा पुणे की डेक्कन पुलिस के हाथों थी। बाद में इसे सीबीआई को सौंपा गया। दाभोलकर एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे, जिन्होने कई दशकों तक अंधविश्वास व काला जादू जैसी प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इसके बाद महाराष्ट्र ने इस संबंध में पहली बार कानून बनाया।

Related Articles

Back to top button