फीचर्डराष्ट्रीय

नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच हुई मुलाकत

putin-modiनई दिल्ली : भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक गठजोड़ को और मजबूत बनाने के इरादे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन की आज हो रही सालाना बैठक में परमाणु उर्जा, पेट्रोलियम ईंधन तथा रक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने पर जोर होगा। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते होने की भी संभावाना है। इसमें परमाणु ऊर्जा तथा हाइड्रोकार्बन जैसे क्षेत्रों में अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। भारत और रूस के बीच वर्ष 2000 से हर साल शिखऱ वार्ता बारी-बारी से मास्को और नई दिल्ली में होती है। अपनी यात्रा से पहले, पुतिन ने भारत के साथ संबंधों को एक विशेष रणनीतिक गठजोड़ करार दिया और कहा कि बातचीत के एजेंडा में नए परमाणु संयंत्र का निर्माण के अलावा सैन्य तथा तकनीकी सहयोग सबसे ऊपर है। विदेश मामलों के जानकार पुतिन की इस यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण मान रहे हैं। अगले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे को देखते हुए इसका महत्व और बढ़ गया है। पुतिन के साथ मास्को से डिफेंस क्षेत्र के कई एक्सपर्ट भी आ रहे हैं। पुतिन के इस दौरे में हीरा व्यवसाइयों के साथ मुलाकात को भी अहम माना जा रहा है। एजेंसी

Related Articles

Back to top button