नवरात्रि: इस छोटे से मंत्र का करेंगे जाप तो बड़ी से बड़ी परेशानी होगी दूर
![नवरात्रि: इस छोटे से मंत्र का करेंगे जाप तो बड़ी से बड़ी परेशानी होगी दूर](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/03/2017_1505904792.jpg)
नवरात्रि में अगर आप इन मंत्रों का जाप करेंगे तो बड़ी परेशानियां दूर हो जाएंगी। लेकिन अगर मंत्र जाप में कोई गलती की जाए या पवित्रता का ध्यान न रखा जाए तो बुरा असर भी देखने को मिल सकता है।ज्योतिषाचार्य सतीश शर्मा ने बताया कि नवरात्रि में इन मंत्रों का जाप पूरी श्रद्धा और साफ-सफाई से किया जाए तो मां के आशीर्वाद के साथ ही कई मुश्किलों को हल किया जा सकता है। दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का सही उच्चारण के साथ जाप करना चाहिए। यदि आप मंत्रों का उच्चारण ठीक से नहीं कर सकते तो किसी योग्य ब्राह्मण से इन मंत्रों का जाप करवाएं, अन्यथा इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं।
नवरात्रि में रोज सुबह जल्दी उठकर साफ वस्त्र पहनकर सबसे पहले माता दुर्गा की पूजा करें। इसके बाद घर के मंदिर में या किसी अन्य देवी मंदिर में आसन पर बैठकर मंत्रों का जाप करें। मंत्र जाप के लिए लाल चंदन के मोतियों की माला का उपयोग करना चाहिए। मंत्र जाप की संख्या कम से कम 108 होनी चाहिए।
सभी परेशानियों को दूर करने के लिए इस मंत्र का जाप करें…
सर्वाबाधाप्रशमनं त्रैलोक्यस्याखिलेश्वरि।
एवमेव त्वया कार्यमस्मद्वरिविनासनम्।।
परिवार की सुख-समृद्धि के लिए इस मंत्र का जाप करें…
देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या
निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूत्र्या।
तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां
भकत्या नता: स्म विदधातु शुभानि सा न: ।।
यस्या: प्रभावमतुलं भगवाननन्तो
ब्रह्मा हरश्च न हि वक्तुमलं बलं च।
सा चण्डिकाखिलजगत्परिपालनाय
नाशाय चाशुभभयस्य मतिं करोतु।।