अद्धयात्म

नवरात्रि के दौरान करें ये 4 गुप्त काम, फिर आप जो चाहेंगे मिलेगा वो, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

10 अक्टूबर से नवरात्रि का त्यौहार आरंभ होने जा रहा हैं| नवरात्रि नौ दिनों तक मनाया जाता हैं और इन नौ दिनों में माँ दुर्गा के नौ रूपों की पुजा की जाती हैं| जो भी भक्त सच्चे मन से इन नौ दिनों में माँ दुर्गा की पुजा करते हैं उनकी सारी मनोकामना देवी माँ जरूर पूरा करती हैं| नवरात्रि के दौरान करें ये 4 गुप्त काम, फिर आप जो चाहेंगे मिलेगा वो, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

आज हम आपको इस नवरात्रों में ऐसे कुछ गुप्त कार्य करने के विषय में बताने वाले हैं जिससे आपको माता की विशेष कृपा प्राप्त होगी| यह इसलिए गुप्त कार्य हैं क्योंकि शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि पूजा और भोजन व्यक्ति को हमेशा छुपाकर ही करना चाहिए| ऐसे बहुत सारे कार्य हैं जो छुपा कर करना चाहिए| जो आज हम आपको कार्य बताने जा रहे उसे आप गुप्त रख कर ही करे| इससे आपके ऊपर नवरात्रों में देवी माँ बहुत प्रसन्न होंगी।

(1) नौ देवियों के नौ ध्यान मंत्र होते हैं शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसको इस बारे में पता हो| लेकिन यह आपको बड़ी आसानी से प्राप्त हो जाएंगे| आपके घर जिस भी दिन जिस माता की पूजा हो उस दिन छुपकर घर में माता के ध्यान मंत्र का कम से कम 108 बार जप कीजिए| ऐसा करने वाले लोगों को विशेष लाभ की प्राप्ति होती है| ऐसा करने वाले व्यक्ति को मनचाहा वरदान प्राप्त होता है।

(2) जो लोग धन लाभ पाना चाहता हैं वह शाम को माँ की पुजा कुछ खास तरीके से करे| ऐसा करने से आपको धन की प्राप्ति होगी| पूजन आरंभ करने से पहले आप अपने आसन के सामने 9 दिए जला ले और एक थाली में स्वास्तिक का चिन्ह बना लें और इसे भी अपने सामने रख ले| माँ के पूजा में फूल, रोली और कुमकुम अवश्य शामिल करे| ऐसा आप नवरात्रि के नौ दिनों तक माँ की पुजा करे| आपको ऐसा करने पर जरूर लाभ मिलेगा|

(3) यदि इस नवरात्रि में आप अपनी मनोकामना पूरी करना चाहते हैं तो इसके लिए आप रोजाना एक घी का दिया तुलसी माता के सामने जरूर जलाएं| परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह दिया आपको आधी रात को जलाना हैं| इससे माँ दुर्गा आपसे अत्यंत प्रसन्न होंगी| लेकिन इसके बारे में किसी को भी ना बताएं|

(4) दान करना सबसे पुण्य का काम होता हैं और शास्त्रो में भी कहा गया हैं कि हर इंसान को दान करना चाहिए| ऐसे में आप नवरात्रि में किसी गरीब या फिर जरूरतमन्द व्यक्ति की सहायता करते हैं तो माँ दुर्गा बहुत प्रसन्न होगी| ऐसे में यदि आप किसी गरीब को पैसे ना देकर बल्कि उसका इलाज करवा दे या फिर उसके बच्चो के शिक्षा का खर्च वहन कर ले|

लेकिन ये सारे कार्य आपको गुप्त रखना हैं| इसका जिक्र आपको किसी से भी नहीं करना हैं यहाँ तक कि आप जिसकी सहायता कर रहे हैं उसे भी नहीं| ऐसा करने से आपके द्वारा किया हुआ दान गुप्त रहेगा और माँ देवी की आपके ऊपर विशेष कृपा रहने वाली हैं|

Related Articles

Back to top button