अपराध

नशे में धुत युवक ने सिपाही की उंगली चबाई

crimeयूपी के महराजगंज में नशे में धुत एक युवक ने सिपाही की उंगली दांत से काट ली और निगल गया। युवकराहगीरों पर पत्थर चला रहा था, इसी के चलते उसे हिरासत में लिया गया था। यह घटना ठूठीबारी थाना क्षेत्र के चंदन पुल पर मंगलवार की शाम पांच बजे हुई।

सिपाही को जिला अस्पताल रेफर किया गया

ठूठीबारी के थानाध्यक्ष वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शाम को सूचना मिली की नशे में धुत होकर क्षेत्र के कड़जा निवासी शिवकुमार पुत्र हीरालाल चंदन पुल पर खड़ा है और आने-जाने वाले राहगीरों पर ईंट-पत्थर फेंक रहा है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस बल भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्थर चलाने से युवक को मना किया। इस पर युवक ने पुलिस कर्मियों पर पत्थर चलाने लगा। पुलिस वालों ने खुद को बचाते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। 

इस बीच मौका पाकर युवक ने सिपाही बैरिस्टर सिंह के बाएं हाथ की तर्जनी काट ली और निगल गया। घायल सिपाही बैरिस्टर सिंह ग्राम लोहरा थाना सलेमपुर जनपद देवरिया के निवासी हैं। सीएचसी निचलौल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button