अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया के माइडुगुरी शहर में बोको हराम का हमला, 15 लोगों की मौत

boko-haram_650x488_81438578704माइडुगुरी: बोको हराम ने नाइजीरिया के माइडुगुरी शहर में आज रॉकेट चालित ग्रेनेड फेंके और दो आत्मघाती हमले किए, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। माइडुगुरी के एक दूरस्थ गांव के प्रमुख बुलामा इसा ने बताया कि आतंकवादियों ने तीन ट्रकों के पीछे से अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए बाहरी क्षेत्र के गांव पर हमला बोला और सेना के जवानों की उनके साथ मुठभेड़ हुई।

महिला बोको हराम, बोको हराम चिल्लाते हुए दौड़ी
एक महिला ‘बोको हराम, बोको हराम’ चिल्लाती हुई दौड़ी। जब लोग उसके पास एकत्र हुए तभी उसने खुद को उड़ा लिया। इसी बीच एक अन्य स्थान पर रॉकेट चालित एक ग्रेनेड से घास की बनी झोंपड़ियां जल गई और एक अन्य महिला ने खुद को उड़ा लिया।

10 बच्चों की भी हुई मौत
स्थानीय निवासियों अहमद बाला और उमर इब्राहिम ने बताया कि माइडुगुरी के एक उपनगर दुवारी में गांव के मुखिया, उसके 10 बच्चों और अन्य की मौत हो गई।

यह इलाका रहा है बोको हराम के निशाने पर
यह इलाका गिवा बैरक्स के पास है, जो कि एक बड़ा सैन्य अड्डा है और इसे कट्टरपंथियों ने पूर्व में कई बार निशाना बनाया है। बोको हराम ने जनवरी 2014 ने सैन्य अड्डे पर हमला किया था और हिरासत में बंद सैकड़ों लोगों को आजाद करा लिया था।

 

Related Articles

Back to top button