ज्ञान भंडार

नागपुर से आ रहा था परिवार, पेड़ से टकराई कार, पिता-पुत्र की मौत, 8 घायल

23_1443735891रायपुर. नागपुर से आ रही कार के तड़के चार बजे एक पेड़ से टकरा जाने के कारण उसमें सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार जिला अस्पताल दुर्ग में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार सुबह 4 बजे की है। कार में सवार परिवार नागपुर में रहता है। वे अपने पुश्तैनी गांव साजा के चिल्फी में मकान का सौदा करने जा रहे थे।
 
तभी पेट्रोल पंप के पास सामने से अचानक एक कार आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार को बायीं ओर मोड़ा, जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि सामने सीट पर बैठे रामाधार साहू और उसके बेटे बालमुकुंद साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने निकाला और संजीवनी 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
 
ये घायल हुए
वैशाखिन साहू, दुर्गा पति बालमुकुंद साहू, भगत पिता बालाराम साहू, गौरी साहू, ललिता पति जयप्रकाश सोनकोरे, दौलत साहू, निखिल और तेजस का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
गाड़ी की रफ्तार ने ले ली जान
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो, एक्सीडेंट कोड़िया के पेट्रोल पंप के पास हुआ। एक गाड़ी पेट्रोल भरवाकर जा रही थी इतने में वह वेन के सामने आ गई। वेन तेज रफ्तार में थी। कार को बचाने के चक्कर में कार बांयी ओर घुमाते ही पेड से टकरा गई।
 
घायलों में दो बच्चे भी
घटना में 8 लोग घायल हुए हैं। इसमें वैशाखीबीन साहू, दुर्गा पति बालमुकुंद साहू, भगत पिता बालाराम, गौरी साहू, ललिता पति जयप्रकाश, दौलत साहू, निखिल और तेजस हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button