उत्तर प्रदेश

नाबालिग के साथ भाईयों ने किया रेप, पीड़िता बनी मां

सीतापुरः सीतापुर में रिश्तो को कलंकित करते हुए 2 भाइयों ने अपनी चचेरी भतीजी के साथ गैंगरेप कर दिया। वहीं मुहं खोलने पर दुष्कर्म के दौरान बनाए गए वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। जानकारी के मुताबिक घटना पिसांवा थाना इलाके मौजूपुर की है। यहां 2 सगे भाईयों ने अपने ही रिश्ते की चचेरी भतीजी के सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया था। दुष्कर्म करने के बाद उन्होंने नाबालिग को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वो दुष्कर्म की वीडियो को वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी थी। उधर पीड़िता दुष्कर्म के बाद गर्भवति हो गई। नाबालिग पीड़िता ने दुष्कर्म के 9 माह बाद बच्चे को जन्म दिया तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल नाबालिग के परिवार वालों की तहरीर पर दोषियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होने पर आरोपी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button