ज्ञान भंडार

नाबालिग लड़की से की थी छेड़छाड़, आरोपी को बचा रहे भाजपा मंत्री व सांसद

71_1443922587मुंबई. प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले भाजपा कार्यकर्ता को बचाने के लिए गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश मेहता व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने पुलिस अधिकारी का तबादला करवा दिया। पार्टी प्रवक्ता सचिन सावंत ने शनिवार को कहा कि आरोपी भाजपा कार्यकर्ता को बचाने के लिए राजनैतिक दबाव में विक्रोली पार्कसाईट पुलिस स्टेशन के अधिकारी को हटाया गया।
 
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा कि विक्रोली पार्क साईट पुलिस स्टेशन में भाजपा कार्यकर्ता सुनील यादव के खिलाफ एक नाबालिग लड़की ने दो बार छेड़छाड़ की शिकायत की। लड़की की शिकायत पर यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस सब इंस्पेक्टर राऊत ने जांच शुरू की। इसके बाद भाजपा के पदाधिकारी दिलीप मटकर पुलिस स्टेशन में जाकर यादव के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर दबाव बनाने लगे। कांग्रेस नेता का आरोप है कि मटकर ने राऊत से कहा कि वे लड़की को शिकायत वापस लेने के लिए कहे। लेकिन जब राऊत इसके लिए तैयार नहीं हुए तो स्थानीय भाजपा नेता मटकर पुलिस स्टेशन में बवाल करने लगे। 2 अक्टूबर को भाजपा सांसद किरीट सोमैया पुलिस स्टेशन पहुंचे और चार घंटे तक वहां डटे रहे।
 
थोड़ी देर बाद गृहनिर्माण मंत्री मेहता भी पुलिस स्टेशन पहुंच गए। इन दोनों नेताओं के दबाव में आननफानन में सब इंस्पेक्टर राऊत का तबादला कर दिया गया। सावंत ने कहा कि नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने पर पुलिस अधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। एक दूसरी घटना का जिक्र करते हुए सावंत ने कहा कि नागपुर के प्रोफेसर मल्हारी म्हस्के प्रकरण में भाजपा युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष व मकोका का आरोपी सुमीत ठाकुर अभी भी फरार है।

 

Related Articles

Back to top button