![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/05/Untitled-21-copy.png)
बलिया : जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह अपने विवादित बयान से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने युवा लड़के-लड़कियों को स्मार्ट फ़ोन का उपयोग न करने पर सलाह देते हुए लड़कियों को अकेले न घूमना चाहिए, की सलाह दे डाली। उन्होंने अभिभावकों से 15 वर्ष तक के बच्चों की निगरानी की बात कही। विधायक ने कहा समाज में विकृति आई है, उसमें अभिभावक का पूर्णतया दोष है। इससे पहले भाजपा विधायक अपने विवादित से चर्चा में रहे हैं। माता सीता जैसी नारी को भी कहना पड़ा था कि मर्यादा के तहत पति के साथ रहूंगी। आज के युग में जवान युवा-युवती को कहीं भी स्वतन्त्र रूप से छोड़ देंगे तो स्वाभाविक है विकृति आएगी। क्योंकि इस उम्र में हम लोग भी उस उम्र से गुजरे हैं आप भी गुजरे होंगे। इसका नियंत्रण अभिभावक के माध्यम से संभव है।
किसी भी तरह से युवक-युवतियों, किशोर-किशोरियों का स्वछंद विचरण करने की स्वतंत्रता अभिभावक को नहीं देना चाहिए। मोबाइल पर रोक तो नहीं लगाना चाहिए मोबाइल होनी चाहिए लेकिन बिल्कुल अत्याधुनिक मोबाइल (स्मार्ट फ़ोन) का उपयोग करके से दिन भर और रात भर उपयोग करना किसी भी युवा लड़की और लड़के के लिए सही नहीं हैं।
दूसरी ओर, बीते 11 अप्रैल को बांगरमऊ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे आरोप के मामले में बयान की खूब आलोचना हुई थी। उधर बलिया के शहीद पार्क के पास भाजपा सांसद भरत सिंह द्वारा आयोजित किए गए अनशन कार्यक्रम में विधायक सुरेन्द्र सिंह हिस्सा लेने पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक के बाद एक विवादित बयान दिए। भाजपा विधायक ने कहा, ‘ये विपक्षी राष्ट्रविरोधी हैं। इनका आका, किसी का इस्लाम में बैठा है, किसी का इटली में बसता है। 2019 का चुनाव इस्लाम बनाम भगवान होने जा रहा है।