उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

नामांकन में प्रियंका की गैर मौजूदगी पर सवाल

pgलखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रायबरेली से नामांकन करने के दौरान उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा की गैर-मौजूदगी के कई सियासी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। प्रियंका की अनुपस्थिति को विवादों में घिरे उनके पति रॉबर्ट वाड्रा से जोड़कर देखा जा रहा है।रायबरेली में सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के.एल. शर्मा ने खुद यह जानकारी दी थी कि दो अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष के साथ नामांकन के दौरान उनका पूरा परिवार (राहुल प्रियंका और रॉबर्ट) मौजूद रहेगा।फुर्सतगंज हवाई अड्डे पर खड़े कांग्रेसियों को प्रियंका और रॉबर्ट के न आने की बात उस समय पता चली जब उन्होंने विमान से सोनिया और राहुल के साथ केवल कैप्टन सतीश शर्मा को उतरते देखा।कांग्रेस नेता भले इस पर कुछ न बोल रहे हों लेकिन स्थानीय लोग और विपक्षी दल इसके निहितार्थ निकाल रहे हैं। रायबरेली के पत्रकार राकेश तिवारी के मुताबिक ाऐसा लगता है कि राजनीति में प्रियंका की भागीदारी से जुड़े सवालों से बचने के लिए सोनिया उन्हें नामांकन वाले दिन साथ नहीं लाईं। बीच में ऐसी चर्चा थी कि रायबरेली से सोनिया की जगह प्रियंका चुनाव लड़ेंगी। उधर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने शुक्रवार को कहा कि दामाद रॉबर्ट वाड्रा से संबंधित सवालों से बचने और रायबरेली के चुनाव को रॉबर्ट वाड्रा के विवादों से दूर रखने के लिए ही सोनिया उन्हें (प्रियंका रॉबर्ट) साथ नहीं लाईं। वहां की जनता सोनिया से रॉबर्ट पर लगे आरोपों का जवाब चाहती है।

Related Articles

Back to top button