उत्तर प्रदेश

निरर्थक युद्ध बंद कर दुनिया में शान्ति स्थापना में योगदान करें

सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में अपने विचार रखते हुए विभिन्न धर्मावलम्बियों व विचारकों ने एक स्वर से कहा कि दुनिया से युद्ध बंद होना चाहिए तथा शान्ति एवं एकता का माहौल स्थापित करना अत्यन्त आवश्यक है। मानव जीवन अमूल्य है और अच्छा काम करना ही इसका उद्देश्य है। सभी धर्म एक है, सद्गुणों का ही मूल्य है। हिंसा निन्दनीय है और अहिंसा ही सच्चा धर्म है। किसी को कष्ट नहीं देना चाहिए। इससे पहले, सी.एम.एस. के संगीत शिक्षकों के सुमधुर भजन प्रस्तुतिकरण से सत्संग का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर सी.एम.एस. शिक्षकों ने एक से बढ़कर एक सुन्दर भजनों की श्रृंखला प्रस्तुत कर उपस्थित सत्संग प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विश्व एकता सत्संग में आज सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के छात्रों ने शिक्षात्मक-आध्यात्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल प्रार्थना से करके छात्रों ने लघु नाटिका व भक्ति गीतों की छटा प्रस्तुत कर सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर कर दिया। ‘पवित्र मन रखो, पवित्र तन रखो’ एवं ‘जय जगत, जय जगत, जय जगत पुकारे जा’ जैसी सुन्दर प्रस्तिुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। सत्संग का समापन श्रीमती वंदना गौड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

 

Related Articles

Back to top button