उत्तर प्रदेशराष्ट्रीयलखनऊ

‘नेताजी को तय करना है किसे दिल में रखना है किसे नहीं’

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ acr468-56a516d5d9075AZAM KHANप्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) किसे अपने दिल में रखते हैं, किसे निकालते हैं?

ये तो उन्हें ही तय करना है। वो सर्वेसर्वा है जिसको चाहे ले सकते हैं, जिसको चाहे निकाल सकते हैं। आजम खां शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मुलायम सिंह यादव की ओर से अमर सिंह को अपने दिल में मौजूद रहने की बात कहे जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि दिल का मामला दिलवाले पर होता है। वो किसे अपने दिल में रखते हैं ये तो उनको ही तय करना है।

राहुल गांधी की ओर से हैदराबाद में धरने पर बैठने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं लेकिन राहुल गांधी वहां पर धरने पर नहीं बैठे।

धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाकर एक युवक का सिर मुंडवाकर घूमाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये सांप्रदायिक शक्तियों की पुरानी सोच है।

ये लोग संविधान को नहीं मानते हैं। संविधान के तहत पूरी आजादी है किसी भी शख्स को किसी भी मजहब में बने रहने का या मजहब को तब्दील करके उसमें बने रहने का।

Related Articles

Back to top button