अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में नये चार्टर को लेकर पुलिस के साथ क्षड़प में चार लोगों की मौत

nepalकाठमांडो। भारत की सीमा से सटे नेपाल के दक्षिणी जिलों में नये संविधान को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी। प्रदर्शन के चलते स्कूल बंद रहे और सड़कों से वाहन नदारद रहे। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता लक्ष्मी प्रसाद ढकाल ने बताया कि दक्षिण नेपाल में महोत्तराई जिले के जालेश्वर में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के गोली चलाने एवं आसूं गैस के गोले दागने पर तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। प्रदर्र्शनकारियों ने पुलिस मुख्यालय का घेराव किया था और एक स्थानीय जज के आवास में आग लगा दी थी। नेपाल के सांसदों के बीच 15 अगस्त को संविधान के मसविदा पर सहमति बनी थी, तब से नेपाल में उथल-पुथल है। इस प्रस्तावित संविधान में देश को सात प्रांतों में बांटने का प्रस्ताव है।
दक्षिण मैदानी क्षेत्र में इस प्रस्तावित चार्टर के खिलाफ सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन हो रहा है। नये चार्टर में अपने हितों की उपेक्षा का आरोप लगाने वाले प्रदर्शनकारियों ने सात प्रांतों के प्रारूप को भंग करने तथा प्रस्तावित चार्टर में मधेसियों को अधिक प्रतिनिधित्व एवं अधिकार देने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button