फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

नेफियू रियो होंगे नागालैण्ड के मुख्यमंत्री

कोहिमा। नागालैंड में निर्विरोध विधायक चुने गये और तीन बार के मुख्यमंत्री नेफियू रियो मुख्यमंत्री बनेंगे। राज्य में सत्ताधारी नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के 15 साल के शासन का अंत हो गया। भाजपा-एनडीपीपी गठबंधन ने एनपीएफ को पराजित कर नई सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी। राज्य की 60 असेंबली सीटों में से 59 के लिए वोटों की गिनती शनिवार को हुई जबकि रियो को कोहिमा जिले के नार्थन अंगामी 2 सीट से पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था। 2013 के असेंबली चुनाव में मात्र एक सीट जीतने वाली भाजपा ने इस साल 12 सीटें जीत ली हैं। जबकि नई बनी पार्टी नेशलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने 17 सीटें जीती। एनपीएफ ने 27 सीटें जीती हैं जो कि 2013 के मुकाबले 11 सीटें कम हैं। नेशलिस्ट पीपुल्स पार्टी को दो सीटें मिली हैं जबकि जेडीयू को एक सीट पर जीत मिली है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा के अनुसार बोर्ड ने नगालैंड के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। भाजपा अपने सहयोगियों के साथ सरकार बनाएगी। नड्डा और पार्टी के महासचिव अरुण सिंह नगालैंड के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए हैं जबकि केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और अल्फोंस कन्नाथनम मेघालय के लिए पर्यवेक्षक होंगे। वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने कहा कि हमारे सामने कई प्राथमिकताएं हैं, पहला नगा का राजनीतिक मुद्दा है जिसे हम जल्द से जल्द सुलझा लेंगे। पीएम मोदी इसे लेकर आश्वस्त हैं और इस पर 10 अगस्त को एक संधि भी होनी है। दूसरी प्राथमिकता विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे है। असेम्बली चुनावों से पहले तक नगालैंड में भाजपा एनपीएफ सरकार का हिस्सा थी, लेकिन एनडीपीपी से गठबंधन नहीं करने के लिए वह बीजेपी गठबंधन से अलग हो गईं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रिजिजू ने कहा कि भाजपा विकास के एजेंडा के साथ काम कर रही है और नगालैंड में भी ऐसा करती रहेगी। रिजिजू ने कहा कि नगालैंड में चुनाव काफी अहम हैं और मोदी के पूर्वोत्तर के लिए सपनों के रोडमैप ने लोगों का दिल जीता है।

Related Articles

Back to top button