जीवनशैली

नेलआर्ट्स के इन आसान तरीकों को अपनायें और पायें ब्युटीफुल नेल्स

नाखून भी हमारे हाथों की खूबसूरती का एक पैमाना होती है। इसे भी वैसी ही केयर की जरुरत होती है जैसे आप अपने शरीर के अन्य अंगों की खूबसूरती का खयाल करते हैं।

खूबसूरती के लिए जितना समय हम अपने बालों पर और अपनी स्किन पर देते हैं उतना यदि अपने नाखूनों पर भी देना शुरु कर दें तो हमारे नाखून भी काफी खूबसूरत लगने लगेंगे जिससे हमारी हाथों की खूबसूरती पर भी चार चांद लग जाते हैं। अगर थोड़ा समय दिया जाए और इन नेल आर्ट्स टिप्स को अपनाया जाए तो आप भी अपने नेल्स को खूबसूरत बना सकती हैं। और इसकी केयर वैसे ही करनी चाहिए जैसे हम अपने बालों और स्किन की करते हैं। यहां कुछ सिंपल टिप्स दिये जा रहे हैं जिसे आप खुद भी अपने नेल्स पर आजमा सकते हैं।


अगर आप अपने नेल्स पर न्युड कलर भी अप्लाय करते हैं तो इसे भी अप्लाय करने का एक तरीका होता है जो आपको जरुर अपनाना चाहिए।

प्लास्टिक बैग डिजाइन

एक इंसान दोनों हाथों पर अपनी कलाकारी नहीं दिखा सकता है। इस प्रकार के नेल आर्ट्स टिप्स आपके नेल डिजाइन के लिए परफेक्ट साबित हो सकते है। प्लास्टिक जिप्लोक बैगी पर सिंप्ली अपना डिजाइन ड्रॉ करें और उसे सूखने दें। अब उसे निकाल दें और अपने नेल्स पर चिपका दें।

 
प्लास्टिक रैप

आप कुछ देर के लिए मार्बल्स नेल्स की डिजाइन पाना चाहते हैं, प्लास्टिक रैप का इस्तेमाल करें। पहले नेल को किसी बेस कलर से पेंट करें और बाद में इसे सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद डबल कोट नेलपॉलिश अप्लाय करें। अब किसी क्रम्बल प्लास्टिक पीस को नेल के उपर चिपकायें। जब प्लास्टिक रैप गीले नेल्स पर टच करता है तो नेल्स में मार्बल्स इफेक्ट आता है।

परफेक्ट फ्रेंच मैनीक्योर

परफेक्ट फ्रेंच मैनीक्योर जितना खूबसूरत दिखता है उतना ही ये हार्ड होता है। इसके लिए पहले नेल के उपर बेस कोट का अप्लाय करें उसके उपर स्टिकर चिपकायें, जहां आप फ्रेंच मैनीक्योर अप्लाय करना चाहते हैं। जब आप स्टिकर एक बार हटा देते हैं इसके बाद आपको परफेक्ट फ्रेंच मैनीक्योर नेल प्राप्त होता है।

होममेड डॉटिंग टूल

बहुत सारे नेल आर्ट डिजाइन पोल्का डॉट्स डिजाइन करते हैं इसके लिए आप पेन्सिल के पिन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर स्मॉलर डॉट्स चाहते हैं तो टूथपिक का इस्तेमाल करें।

स्पॉंजंड ओम्ब्र नेल्स

ये टिप्स पहले बालों के लिए इस्तेमाल में लाया जाता था लेकिन अब ये नेल्स के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाने लगा है। इसके लिए पहले दो ओम्ब्र कलर आपको अपने नेल्स पर अप्लाय करना होगा जिसे बाद में हटाया भी जा सके। दो कलर को नेल्स के सेंटर में टूथपिक्स की मदद से मिक्स कर लें। इसके बाद मेकअप स्पॉंज को दो कलर में डुबोएं और इसे नेल्स पर अप्लाय करें। आप एक खूबसूरत नेल्स पायेंगी।

स्कॉच टेप

ये एक ग्रेट नेल आर्ट है जो आपको हर एक नेल पर पैरामीटर सेट करने के लिए अलाव करता है। इसके लिए नेल के उपर डायमंड और ट्रायंगल शेप क्रियेट करें। इसके लिए पहले आपको अपने नेल पूरी तरह से ड्राय कर लेने होंगे। एक बार आप इसे निकाल देंगे तो आप नेल के बेस कलर को खराब करने का रिस्क ले लेते हैं।

 

Related Articles

Back to top button