अजब-गजबफीचर्डमनोरंजन

नेहा धूपिया ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो


मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी के साथ गुरुद्वारे में सात फेरे लेते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, जिंदगी का बेस्ट डिसिजन, आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है। वहीं, अंगद बेदी ने भी नेहा के साथ फोटो शेयर कर लिखा है, ‘बेस्ट फ्रेंड अब पत्नी बन चुकी हैं। हेलो मिसेज बेदी। दोनों साथ में बहुत ही क्यूट लग रहे हैं। गौरतलब है, नेहा धूपिया 2002 में मिस इंडिया का ताज जीत चुकी हैं।
नेहा पिंक कलर की ड्रेस में वाकई काफी खूब लग रही हैं। वहीं, अंगद सफेद कलर के सफारी सूट और पिंक पगड़ी में नजर आ रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर मीडिया में कोई चर्चा नहीं थी। नेहा की शादी की फोटो देख फैंस भी हैरान हैं। करन जौहर ने भी नेहा धूपिया की फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। अंगद बेदी बॉलीवुड में कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। टाइगर जिंदा है और पिंक में भी उन्होंने एक अहम रोल निभाया था। अंगद और नेहा काफी लंबे समय से दोस्त हैं और अब पति पत्नी बन चुके हैं। वहीं अगर नेहा की बात करें तो वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तुम्हारी सुलु और करीब करीब सिंगल में नजर आ चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button