अपराधउत्तर प्रदेश

नॉएडा में स्कूल-कॉलेजों के पास गांजा बेचने वाले 2 गिरफ्तार

स्कूल-कॉलेजों के पास गांजे की पुड़िया बेचने के आरोप में पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बच्चों के हाथों गांजा की बिक्री करने के आरोप में एक दंपती को भी पकड़ा गया है। सभी आरोपितों के कब्जे से करीब ढाई किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।नॉएडा में स्कूल-कॉलेजों के पास गांजा बेचने वाले 2 गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-44 महामाया बालिका इंटर कॉलेज के पास मंगलवार को 2 युवकों को गांजा बेचते हुए पकड़ा गया, जबकि उनके 3 साथी मौके से फरार हो गए। आरोपी दोनों युवक स्कूल व कॉलेज छात्रों को गांजा बेच रहे थे। पकड़े गए आरोपितों की पहचान छलेरा निवासी प्रकाश चंद और अट्टा पीर निवासी राजेश के रूप में हुई है। राजेश से डेढ़ किलो और प्रकाश से करीब सवा किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

चाय की दुकान की आड़ में गांजा बेचने के आरोपित दंपती गए जेल

उधर, सेक्टर-20 के एसएचओ अनिल कुमार शाही के मुताबिक, सेक्टर-9 से गांजा बेचने वाले सिकंदर और उनकी पत्नी मोनिका को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपित तस्करी करके गांजा लाते थे। आरोपितों की चाय की दुकान है, जिसकी आड़ में यह धंधा चलाया जा रहा था। उनके कब्जे से आधा किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।

Related Articles

Back to top button