उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

नोएडा प्राधिकरण घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा का धरना

bjp logoलखनऊ : भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर इकाई ने उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के सरंक्षण में अधिकारियों द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार के विरोध में नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट परिसर पर विशाल धरना दिया और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल महोदय को प्रेषित ज्ञापन में सीबीआई जांच की मांग की। नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि मुख्य अभियंता यादव सिंह द्वारा किया गया 1 हजार करोड़ का घोटाला और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नितिन राठी का प्रकरण खुलने के बाद यह स्पष्ट हो गया है नोएडा विकास प्राधिकरण अजारकता और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि जब तक दोषियों को सजा नही मिल जाती भाजपा जनता की गाढ़ी कमाई की बंदरबांट रोकने के लिये निरन्तर संघर्ष करती रहेगी। पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने कहा कि सपा सरकार और पूर्व में रही बसपा सरकार भ्रष्टाचार का प्रतीक है। यह जानकारी नगर सहमीडिया प्रभारी श्यामजीत सिंह ने दी। धरने में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद राम नारायण साहू, नगर महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, अनुराग मिश्रा अन्नू, उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह अधिकारी, विनोद तिवारी अप्पू, मनीष शुक्ला, विपिन अवस्थी, सुनील मिश्रा, सहमीडिया प्रभारी श्यामजीत सिंह, विजयलक्ष्मी सिंह, सूर्यमणि सिंह, बीना गुप्ता, अशोक तिवारी, हरिशंकर शुक्ला, मो. नसीम, रजनीश गुप्ता, हरसरनलाल गुप्ता, विनोद कृष्ण सिंघल, लखविन्दरपाल सिंह, राजीव मिश्रा, दिलीप श्रीवास्तव, मिन्टू उपाध्यक्ष, रवि कुमार, राकेश सिंह, संतोष सिंह राठौर, भृगुनाथ शुक्ला, नरेन्द्र शर्मा, अरविन्द मिश्रा, माधुरी शुक्ला, रामकृष्ण यादव, टिंकू सोनकर, विकास मिश्रा, मान सिंह यादव, रामसेवक द्विवेदी, संकेत मिश्रा, सत्येन्द्र सिंह, शिवम सोनकर, पृथ्वी गुप्ता, लवकुश त्रिवेदी, मानवेन्द्र सिंह, गोपाल अग्रवाल, राघवराम तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, सीमा सिंह, छाया सिंह, रमेश तिवारी, शलभ प्रताप सिंह, बृज किशोर पाण्डेय, सौरव सिंह मोनू, अमित द्विवेदी, संजय राठौर, दिनेश यादव, संजय यादव, दीपक बाल्मीकि, रमेश यादव, इन्द्रा शर्मा, अम्बीश प्रकाश मिश्र, संतोष तेवतिया, स्नेहप्रभा सिंह, मनोरमा शुक्ला, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button