राज्यराष्ट्रीय

नोएडा से आगरा के लिए मोनो रेल सेवा जल्द

monorailआगरा। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में जल्द ही मोनो रेल परियोजना शुरू करने वाली है, जो नोएडा से आगरा को जोड़ेगी। आगरा एवं लखनऊ के बीच एक्सप्रेसवे के लिए आधारशिला रखे जाने के बाद, अब राज्य सरकार का इरादा जल्द ही मोनोरेल सेवा शुरू करने का है। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोनोरेल परियोजना के लिए रजामंदी दे दी है।मोनोरेल सेवा नोएडा से आगरा के बीच 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। मोनो रेल सेवा को लेकर बीते 19 नवंबर को लखनऊ में उच्चधिकारी समिति की बैठक हुई, जहां परियोजना पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि मोनो रेल आगरा के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।नोएडा मेट्रो रेल निगम को परियोजना के क्रियान्वयन का जिम्मा सौंपा गया है। मोनो रेल सेवा नोएडा के महामाया फ्लाइओवर, बुद्ध इंटरनेशन सर्किट और मथुरा होते हुए आगरा तक जाएगी। एक अधिकारी ने कहा कि मोनो रेल यमुना नदी के किनारे से होकर गुजरेगी।

Related Articles

Back to top button