राज्य
नोटबंदी के खिलाफ महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/01/congress-women-wing-protest-against-demonetisation-in-bhopal_1483962678.jpeg)
नोटबंदी को लेकर महिला कांग्रेस पूरे देश भर में प्रदर्शन कर रही है। मध्य प्रदेश में भी महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भोपाल, ग्वालियर और इंदौर सहित पूरे प्रदेश थाली बजाकर महिलाओं ने विरोध जताया।
ग्वालियर के पाटनकर चौराहे में महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सैकड़ों की तादाद में महिला कार्यकर्ता हाथों में थाली बेलन और चम्मच लेकर निकली और नोटबंदी के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कार्यकर्ताओं ने थालियां बजाकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि जो लोग लाइन में लगने के चलते मारे गए हैं, उन्हें सरकार 15 लाख का मुआवजा दे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के चलते कई लोगों को खुदकुशी करनी पड़ी है।