राष्ट्रीय

नोबेल प्राइज जीतने वाले को 100 करोड़ देगी आंध्र सरकार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक चौंकाने वाली घोषणा की है। टीडीपी प्रमुख नायडू ने राज्य सरकार की तरफ से नोबेल पुरस्कार लाने वाले वैज्ञानिकों को 100 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की है। नायडू ने नोबेल पुरस्कार के साथ मिलने वाली राशि का 17 गुना देने का ऑफर दिया है। 
आपको बता दें कि नोबेल के साथ 5.96 करोड़ रुपए की राशि दी जाती है। चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के नोबेल पुरस्कार जीतने वाले वैज्ञानिकों को 100 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। यह राशी किसी भी राज्य द्वारा नोबेल पुरस्कार विजेता को दी जाने वाली राशी से कहीं अधिक है। 
nobel-price_1476084245

इंडियन साइंस कांग्रेस के 104वें सेशन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करने के बाद यह घोषणा की। साथ ही जापनी नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर तकाकी काजिता से नोबेल पुरस्कार जीतने के सुझाव भी मांगे।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक चंद्रबाबू नायडू ने दूसरी बार ऐसी घोषणा की है। इससे पहले उन्होंने नोबेल पुरस्कार जीतने वाले वैज्ञानिक को 10 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति में इंडियन साइंस कांग्रेस के 104वें सेशन को संबोधित करने के दौरान कही।

Related Articles

Back to top button