फीचर्डराष्ट्रीय

न्यायमूर्ति एचएल दत्तू ने प्रधान न्यायाधीश पद की शपथ ली

HL Dattuनई दिल्ली। न्यायमूर्ति एच.एल.दत्तू ने रविवार को देश के प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शपथ दिलाई। वह भारत के 42वें प्रधान न्यायाधीश है और वह दो दिसंबर, 2015 तक इस पद पर बने रहेंगे। उन्होंने न्यायमूर्ति आर.एम.लोढम का स्थान लिया है, जो 27 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए हैं। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति के दरबार हॉल में संपन्न हुआ जिसमें उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एल.के.आडवाणी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडु, पूर्व न्यायाधीश आर.एम.लोढ़ा और न्यायमूर्ति ए.एस.आनंद मौजूद थे।न्यायमूर्ति दत्तू 17 दिसंबर, 2008 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे और इससे पहले वह केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। एजेंसी

Related Articles

Back to top button