राज्य

पंजाब बीजेपी का दावा, AAP के 11 विधायक उनके संपर्क में

चंडीगढ़.आम आदमी पार्टी की मुश्किले कम होती नजर नहीं आ रही हैं। दिल्ली और पंजाब में करारी हर के बाद अब पार्टी में फूट चरम पर है। मंगलवार को पंजाब भाजपा के सेक्रेटरी विनीत जोशी ने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के 11 विधायक उनके संपर्क में हैं। सोमवार को ही भगवंत मान बने हैं आप के पंजाब प्रधान…
पंजाब बीजेपी का दावा, AAP के 11 विधायक उनके संपर्क में
 
– उल्लेखनीय है कि सोमवार को दिल्ली में हुई आम आदमी पार्टी की मीटिंग में सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब कन्वीनर की पोस्ट खत्म कर दी।

ये भी पढ़े: अरविन्द केजरीवाल बोले- शराब को छोड़ दें भगवंत मान, वरना छीन लेंगे पद

– प्रदेश प्रधान की नई पोस्ट बना दी। सांसद भगवंत मान को प्रधान बनाया गया और सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा को उपप्रधान।
– अब मान के प्रधान बनने के एक दिन बाद ही जोशी का यह दावा पार्टी के लिए नई मुसीबत बन सकता है।

– जोशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह पार्टी खत्म हो चुकी है और अगले चुनाव में यह कुछ नहीं कर लेगी।
– हाल ही में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में आप सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बनकर उभरी है।

Related Articles

Back to top button