टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

पंजाब में कोरोना वायरस के चार नए मरीजों की पुष्टि, अब तक 10 पॉजिटिव केस

चंडीगढ़: पंजाब में कोरोना वायरस का प्रभाव तेजी से बढऩे लगा है। राज्‍य में चार और मरीजों में कोराेना वायरस COVID-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह राज्‍य में COVID-19 पाॅजिटिव मरीजों की संख्‍या 10 हो गई है। शनिवार को चंडीगढ़ के पास मोहाली में दो लाेगों में व्‍यक्ति के COVID-19 से ग्रस्‍त पाए जाने की खबर है। इसमें एक महिला और एक पुरुष है। इसके अलावा हाेशियारपुर में एक व्‍यक्ति के कोरोना वायरस से ग्रस्‍त होने की पुष्टि हुई है। चंडीगढ़ में भी शनिवार को एक व्‍यक्ति के COVID-19 से संक्रमित हाेने की पुष्टि हुई है। इससे पहले शुक्रवार को चंडीगढ़ और मोहाली में पांच मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। पंजाब में 42 संदिग्ध मरीज अब तक सामने आए हैं।

चंडीगढ़ और मोहाली में कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। यहां अब तक COVID-19 के आठ मरीजों की पुष्टि हुई है। मोहाली में शनिवार को एक अधेड़ व्‍यक्ति कोरोना वायरस से ग्रस्‍त पाया गया। इसके बाद एक महिला को भी COVID-19 से संक्रमित पाए जाने की सूचना मिली है। यह महिला शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई मोहली के फेस तीन निवासी 69 साल की बुजुर्ग की बहन है। मोहाली के सिविल सर्जन डॉ मंजीत सिंह ने की इसकी पुष्टि की है। दूसरी ओर, बुधवार को COVID-19 वायरस से ग्रस्‍त पाई गई चंडीगढ़ के सेक्टर 21 की युवती की दोस्‍त के भी इस वायरस से संक्रमित होेने की पुष्टि हुई। बताया जाता है कि शनिवार को आइ्र उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।

चंडीगढ़ और मोहाली में आठ मरीजों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि, होशियारपुर में भी मिला पॉजिटिव केस

इससे पहले अमृतसर में काेरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती है। यह व्‍यक्ति होशियारपुर का रहनेवाला है। इसके अलावा नवांशहर में कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। इसके अलावा फगवाड़ा में एक 80 साल के बुजुर्ग की खांसी-जुकाम से मौत हो गई।

होशियारपुर में शनिवार को कोरोना वायरस से एक और बुजुर्ग के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि यह बुजुर्ग इटली से लौटे नवांशहर के उस मरीज के संपर्क में आया था जिसकी बीते बुधवार को मौत हुई थी। राज्‍य में पिछले तीन-चार दिनों से कोराेना के मामलों में वृद्धि हुई है। शुक्रवार को चंडीगढ़ व मोहाली में पांच मरीजों के कोराेना से सं‍क्रमित होने की पुष्टि हुई। शनिवार सुबह भी एक मामले की पुष्टि की खबर है।

चंडीगढ़ में तीन दिन पहले काेरोना से संक्रमित पाई गई सेक्‍टर 21 की युवती की मां, भाई और नौकरानी के भी COVID-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मोहाली की एक 69 साल की महिला को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। अब शनिवार सुबह मोहाली के रहने वाले एक व्‍यक्ति को काेरोना से संक्रमित पाए जाने की खबर है। बताया जाता है कि वह कुछ दिन पहले अमेरिका से लौटा था। इस तरह पंजाब में कोराेना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या आठ पर पहुंच गई है।

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस का पहला मामला बुधवार को सामने आया था। तीन दिन के अंदर चंडीगढ़ में अभी तक कुल पांच लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। ब्रिटेनसे लौटी 26 वर्षीय युवती में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। उसे पीजीआइ के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित इन पांचों लोगों के संपर्क में आए लोगों की कोरोना वायरस की जांच होनी बाकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में चंडीगढ़ कोरोना वायरस के कई पॉजीटिव केस आ सकते हैं।

इंग्‍लैंड से लौटी युवती की मां, भाई और कुक में भी कोरोना वायरस की हुई पुष्टि

बीते रविवार को इंगलैंड से वापस चंडीगढ़ लौटी सेक्टर-21 की 23 वर्षीय युवती की मां, भाई और कुक में भी शुक्रवार को पीजीआइ चंडीगढ़ के वायरोलॉजी डिपार्टमेंट ने कोरोना वायरस की पुष्टि की है। सेक्टर-21 की रहने वाली 23 वर्षीय संक्रमित युवती की 48 वर्षीय मां, 25 वर्षीय उसके भाई और घर में काम करने वाले 30 वर्षीय कुक में भी कोरोना वायरस की पीजीआइ ने शुक्रवार को पुष्टि की है।

पीजीआइ में शुक्रवार को काेरोना वायरस की 26 वर्षीय युवती हुई एडमिट

पीजीआइ में शुक्रवार को कोरोना वायरस का नया मामला सामने आया है। यह 26 वर्षीय युवती 18 मार्च को लंदन (ब्रिटेन) से दिल्ली आई थी। यह 26 वर्षीय युवती 19 मार्च को कैब से दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंची। वह चंडीगढ़ में पीजीआइ में इलाज के लिए भर्ती हुई है। पीजीआइ में इस 26 वर्षीय युवती को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पीजीआइ ने इस 26 वर्षीय युवती में शुक्रवार देर शाम कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह युवती सेक्टर-19 डी की रहने वाली है।

युवती के संपर्क में आए तीन लोगों को किया होम क्वारेनटाइन

26 वर्षीय युवती के संपर्क में तीन लोग आए थे। जिन्हें चंडीगढ़ हेल्थ डिपार्टमेंट ने इन तीनों लोगों को होम क्वारेनटाइन यानी की घर में एकांतवास में अपनी निगरानी में रखा दिया है। कोरोना वायरस से संक्रमित 26 वर्षीय युवती के मां, पिता और भाई को होम क्वारेनटाइन किया गया है। जल्द ही इन तीनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

पहली संक्रमित युवती के पिता की रिपोर्ट नेगेटिव, ड्राइव के सैंपल दोबारा भेजे

पीजीआइ के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित पहली युवती के पिता की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। संक्रमित युवती के पिता को अभी भी होम क्वारेंटाइन कर रखा गया है। इसके अलावा अमृतसर से चंडीगढ़ जिस कैब में युवती आई थी। उस कैब के ड्राइवर के सैंपल पीजीआइ ने दोबारा जांच के लिए भेजे हैं।

दिग्‍ध मरीजों की संख्‍या 42 हुई, अमृतसर में सर्वाधिक दस, होशियारपुर में सात संदिग्ध केस

राज्‍य में COVID-19 के संदिग्ध केसों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अमृतसर में अब तक सर्वाधिक दस संदिग्‍ध मरीज मिले हैं। दोहा की फ्लाइट से अमृतसर पहुंचे चार यात्रियों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। श्री दरबार साहिब में चल रही थर्मल स्कैनिंग में भी चार संदिग्ध केस रिपोर्ट हुए। दो अन्य लोग दुबई से लौटे हैं। होशियारपुर व फतेहगढ़ साहिब में भी सात-सात केस सामने आए। इनमें गढ़शंकर की इंग्लैंड से लौटी 25 वर्षीय युवती भी शामिल है।

संगरूर में आनंदपुर साहिब में माथा टेककर लौटा दंपती व मलेशिया से लौटी मूनक इलाके की एक महिला सहित पांच लोगों को आइसोलेट किया गया। बरनाला में एक महिला सहित तीन लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। रूपनगर में तीन, जालंधर में दो, जबकि तरनतारन में कतर से लौटे संदिग्ध युवक को निगरानी में रखा गया है। मोहाली में पॉजीटिव पाई गई महिला की बहन और भांजे को भी आइसोलेट कर दिया गया है। पठानकोट की दंपती को भी निगरानी में रखा गया है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

Related Articles

Back to top button