राज्य

पंजाब विधानसभा चुनाव: संधू होंगे ‘आप’ के अमृतसर से लोकसभा उम्मीदवार

शिअद से कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी में शामिल हुए उपकार सिंह संधू अमृतसर लोकसभा क्षेत्र से आप के प्रत्याशी होंगे।

16_01_2017-16upkar

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने उपकार सिंह संधू को अमृतसर लोकसभा हलके लिए उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। पार्टी के पंजाब कनवीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने रविवार को जारी बयान में यह जानकारी दी।

राजनीति शास्त्र में पोस्ट ग्र्रेजुएट 63 वर्षीय उपकार शनिवार को ही कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए हैं। शिरोमणि अकाली दल के 2 बार अमृतसर के जिला प्रधान और पेडा के चेयरमैन रहे उपकार सिंह संधू ने बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के रोष के चलते अक्टूबर 2015 में अकाली दल से नाता तोड़ लिया था।

इंद्रबीर सिंह बुलारिया के साथ ही उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था। बुलारिया बादल सरकार में मुख्य संसदीय सचिव थे। संधू अकाली-भाजपा सरकार का हिस्सा होते हुए भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। भाजपा ने इस सीट से राजिंदर मोहन सिंह छीन तो कांग्रेस ने गुरप्रीत सिंह औजला को यहां से उम्मीदवार बनाया है।

 

Related Articles

Back to top button