अन्तर्राष्ट्रीय

पटरी पर लौटे भारत-इटली संबंध, 30 को आएंगे इटली के प्रधानमंत्री

रोम : भारत और इटली के बीच मरींस केस को लेकर तनाव खत्म होने के बाद दोनों देशों में संबंध पटरी पर लौट आए हैं । इटली के प्रधानमंत्री पाओलो गेंतिलोनी 30 अक्तूबर को भारत आएंगे। करीब एक दशक के बाद इटली के किसी पीएम की भारत यात्रा हो रही है। दोनों देशों के बीच मरींस केस को लेकर 5 साल तक तनाव रहा था। 2012 में 2 भारतीय मछुआरों को मारने के आरोपी इटली के 2 मरीन को लेकर दोनों देशों में विवाद हुआ था।
कहा जाता है कि तब से दोनों देशों के संबंध पटरी पर लौटने लगे हैं और इटली ने मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम में भारत की एंट्री को रोकने का इरादा भी छोड़ दिया है। यह यात्रा भारत यूरोप संबंधों के नजरिए से भी अहम है क्योंकि दिसंबर में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों भी आने वाले हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि बेल्जियम के किंग फिलिप और क्वीन 5 से 11 नवंबर के बीच भारत आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button