अजब-गजब
पत्नी को सांप ने काटा तो गाय के गोबर से ढक दिया पूरा शरीर, फिर हुआ आप सोच भी नहीं सकते
![पत्नी को सांप ने काटा तो गाय के गोबर से ढक दिया पूरा शरीर, फिर हुआ आप सोच भी नहीं सकते](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/09/gai-ka-gobar.jpg)
अधिकतर भारतीयों की जिंदगी तर्क पर नहीं अंधविश्वास के सहारे कट रही है। बिल्ली ने रास्ता काट दिया, किसी ने छींक दिया, कांच टूट गया या फिर दूध उबल कर गिर जाए तो समझो अपशकुन। इन सबके चक्कर में लोग अपना जरूरी काम भी रोक देते हैं। यही नहीं, इन अंधविश्वास के चक्कर में कई लोगों की जान तक जा चुकी है। फिर भी सालों से लोग ढकोसलों का पलन करते आ रहे हैं।
ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सामने आया। 35 वर्षीय देवेंद्री घर के बाहर लकड़ी लेने गई थी। तभी उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया।
![पत्नी को सांप ने काटा तो गाय के गोबर से ढक दिया पूरा शरीर, फिर हुआ आप सोच भी नहीं सकते](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/09/gai-ka-gobar.jpg)
देवेंद्री फौरन भागकर घर गई और सांप काटने की बात बताई। ऐसी हालत में उसे सीधे अस्पताल ले जाना चाहिए था। मगर पति ने उसे डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय घर पर ही संपेरे को बुलाया।
संपेरे के कहने पर महिला को गाय के गोबर से ढक दिया गया। बीच गली में उसका पूरा शरीर गोबर से ढका गया। आस-पास के लोग भी मूक दर्शक बनकर सारा तमाशा देखते रहे।
संक्रमण और शरीर में जहर फैल जाने से महिला की मौत हो गई। अंधविश्वास के चक्कर में परिवार ने अपने घर के एक सदस्य को खो दिया। मगर घटना ने लगों को अहम सबक भी दिया कि किसी भी बोगस बात पर आंख बंद करके भरोसा करने की जगह सूझ-बूझ से काम लेने में ही भलाई है।